19.4 C
New York
Wednesday, September 2, 2026

Buy now

भूतपूर्व सैनिक संगठन पाँवटा-शिलाई का संघर्ष लाया रंग! चकराता से पांवटा साहिब में पहुंची मोबाइल सीएसडी केंटीन

*भूतपूर्व सैनिक संगठन पाँवटा-शिलाई का संघर्ष लाया रंग! चकराता से पांवटा साहिब में पहुंची मोबाइल सीएसडी केंटीन*

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

हिमाचल प्रदेश में जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में मोबाइल सीएसडी कैंटीन पहुंची और क्षेत्र के भूतपूर्व सैनिकों, वीरनारियों, सैनिकों और उनके आश्रितों को सीएसडी कैंटीन से घरेलू सामान मुहैया करवाया गया। भूतपूर्व सैनिक एवं आश्रित सुबह से ही दूरदराज के गांवों से सामान लेने के लिए सेनिक रेस्ट हाउस में एकत्रित हुए। भूतपूर्व सैनिक संगठन पाँवटा साहिब-शिलाई क्षेत्र के पदाधिकारियों ने एस्टेब्लिशमेंट की तरफ से सामान लेकर पुहंचे सैनिकों का व्यवस्था में भरपूर सहयोग किया। प्रात: 8 बजे से ही सामान वितरित कर शुरुआत की गई।

आपको बताते चलें कि इस सुविधा का फायदा उठाने के लिए क्षेत्र के वीरनारियों, भूतपूर्व सैनिकों तथा उनके आश्रितों को लगभग 200 किलोमीटर दूर नाहन या देहरादून जाना पड़ता था। जिसमें कि आने जाने में काफी समय व काफी खर्चा लगता था।

भूतपूर्व सैनिक संगठन पाँवटा-शिलाई, वीरनारियों, सैनिकों तथा उनके आश्रितों ने इलाके को दुबारा मोबाइल सीएसडी कैंटीन की सुविधा से जोड़ने पर खुशी जताई साथ ही भूतपूर्व सैनिक संगठन पाँवटा-शिलाई ने एस्टेब्लिशमेंट का आभार व धन्यवाद व्यक्त किया क्योंकि इनके अथक प्रयासों से ही यह काम सफल हो पाया है। संगठन ने उम्मीद जताई कि यह सुविधा आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

भूतपूर्व सैनिक संगठन पांवटा साहिब एवं शिलाई क्षेत्र के अध्यक्ष करनैल सिंह, सचिव ओम प्रकाश, कोषाध्यक्ष इंद्र नेगी, वीरेंद्र सिंह चौहान, नरेंद्र ठुंडू, मामराज चौहान, सुनील आदि ने बताया कि संगठन के लगातार आग्रह के बाद यह सुविधा फिर से बहाल हुई है। इससे क्षेत्र के पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को आवश्यक सामान की सुविधा नजदीक ही उपलब्ध हो सकेगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles