19.4 C
New York
Wednesday, September 2, 2026

Buy now

OBC समाज के हक और न्याय की आवाज़ विधानसभा में उठाई

OBC समाज के हक और न्याय की आवाज़ विधानसभा में उठाई

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

कल हिमाचल विधानसभा में मैंने माननीय मुख्यमंत्री श्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू जी से अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) समाज के अधिकारों और आरक्षण से जुड़ा महत्वपूर्ण प्रश्न उठाया।

हिमाचल प्रदेश में OBC समाज को सरकारी सेवाओं और प्रशिक्षण के विभिन्न क्षेत्रों में वर्तमान आरक्षण व्यवस्था का सामना करना पड़ रहा है। विशेष रूप से मेडिकल शिक्षा की बात करें तो प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में कुल 610 MBBS सीटों में से केवल 14 सीटें OBC समाज के लिए होना बेहद चिंता का विषय है। मैंने सदन में स्पष्ट रूप से कहा कि यह OBC समाज के साथ न्यायसंगत व्यवस्था नहीं है।

OBC समाज की आबादी हिमाचल प्रदेश में 24 प्रतिशत से अधिक है। ऐसे में मेरी मांग है कि आरक्षण व्यवस्था की तत्काल समीक्षा और संशोधन किया जाए तथा सभी सरकारी नौकरियों, प्रशिक्षण और मेडिकल शिक्षा सहित सभी संबंधित क्षेत्रों में OBC समाज को कम से कम 18 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित किया जाए।

मैंने माननीय मुख्यमंत्री जी से आग्रह किया है कि OBC समाज के साथ हो रहे इस अन्याय को दूर करने के लिए ठोस और शीघ्र निर्णय लिया जाए।

OBC समाज को उसका हक और न्याय मिलना चाहिए।

यह हमारी मांग भी है और हमारा अधिकार भी।

#OBC #OBCReservation #HimachalPradesh #आरक्षण #OBCसमाज #सामाजिकन्याय

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles