20.7 C
New York
Wednesday, September 2, 2026

Buy now

प्रान्त, क्षेत्र, भाषा, सम्प्रदाय, धर्म को किनारे रखकर भारतीयता को अपनाना आज के भारत की जरूरत : गुरदीप सिंह सैनी

भारत भारती, पांवटा साहिब द्वारा रक्षा सूत्र संस्कार कार्यक्रम सम्पन्न…

ऑनलाइन न्यूज़ नेटवर्क (ONN)

मंगलवार को सायं 4 बजे शहीद स्मारक, पांवटा साहिब में भारत भारती, राष्ट्रीय एकात्मक संस्था, हिमाचल प्रदेश द्वारा देशभक्ति से प्रेरित रक्षा सूत्र संस्कार – रक्षा का बंधन, राष्ट्र का वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम दो चरणों में आयोजित किया गया, जिसमें सर्वप्रथम मुख्य अतिथि के साथ पूर्व सैनिकों को देश सेवा की भावना के लिए ओमप्रकाश शास्त्री द्वारा मंत्रों उच्चारण के साथ रक्षा सूत्र बांधकर आभार व्यक्त किया गया। तत्पश्चात शहीद स्मारक पर सभी पूर्व सैनिकों और भारत भारती के पदाधिकारियों ने वीर गति प्राप्त करने वाले वीर सपूतों को पुष्पांजलि अर्पित की। यह कार्यक्रम लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की सार्ध शताब्दी (1875-2025) के निमित्त तथा एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना से आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दूसरे चरण को पर्यटन विभाग के यमुना होटल में आयोजित किया। सर्व प्रथम भारत भारती प्रदेश उपाध्यक्ष नरेंद्र पाल सिंह नारंग ने सभी का स्वागत करते हुए भारत भारती के मूल उद्देश्य विविधता में एकता पर प्रकाश डाला। उसके बाद भारत भारती के पदाधिकारियों ने प्रसिद्ध समाजसेवी, उद्योगपति एवं ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज पांवटा साहिब के अध्यक्ष गुरदीप सिंह सैनी, मुख्य अतिथि के साथ-साथ पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि सरदार गुरदीप सिंह सैनी ने भारत भारती की राष्ट्र भक्ति दृष्टि कोण के संदर्भ में कहा कि प्रान्त, क्षेत्र, भाषा, सम्प्रदाय, धर्म को किनारे रखकर भारतीयता को अपनाना आज के भारत की जरूरत है।

इस अवसर पर भारत भारती के हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष नत्थी मल वर्मा, पांवटा साहिब अध्यक्ष डॉ. संजीव गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष नरेन्द्र पाल सिंह नारंग, जिला अध्यक्ष वी. डी. शर्मा, डॉ प्रेम पाल ठाकुर, नन्द लाल शर्मा, अजय शर्मा, अमित भटनागर, हरीश शर्मा, राममोहन शर्मा, जीवन जोशी, शक्ति भटनागर पार्षद, सीमा बोस, पूनम खन्तवाल, शीतल, प्रियंका, कैप्टन जगत सिंह, करनैल सिंह, जीवन सिंह, हरजीत सिंह, सन्त राम चौहान, कुलदीप सिंह, अविनाश सैनी रविन्द्र सिंह, राजेश शर्मा सहित सभी सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के अन्त में भारत भारती के प्रदेश अध्यक्ष नथीमल वर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles