19.7 C
New York
Wednesday, August 26, 2026

Buy now

Himachal: चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर भयानक हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में मंडी के युवक-युवती की मौ#त

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क(ONN)

चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग एक भयानक सड़क हादसा सामने आया है। यहां डोहलूनाला के समीप एक निजी बस और स्कूटी की टक्कर में मंडी जिले के रहने वाले एक युवक और युवती की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर बस चालक से पूछताछ शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार घटना बीते मंगलवार की रात करीब 9:45 बजे की है। दोनों युवा स्कूटी पर सवार होकर मनाली की ओर जा रहे थे, तभी सामने से आ रही एक निजी बस से उनकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी चला रही युवती कशिश सिहली निवासी सुंदरनगर व जिला मंडी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, पीछे बैठे आदित्य पुत्र पवन कुमार निवासी त्रिफालघाट व जिला मंडी को गंभीर हालत में कुल्लू के क्षेत्रीय अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

कुल्लू के एसपी अभिषेक सेकर ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए बस चालक समेत प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है। हादसे के चलते कुछ देर के लिए हाईवे पर यातायात भी बाधित रहा, जिसे बाद में पुलिस ने सुचारू करवा दिया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles