24 C
New York
Monday, August 24, 2026

Buy now

पांवटा साहिब में ‘ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज’ के युवा विंग का चयन, अविनाश सिंह सैनी बने युवा अध्यक्ष.. 

पांवटा साहिब में ‘ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज’ के युवा विंग का चयन, अविनाश सिंह सैनी बने युवा अध्यक्ष..

“सैनी युवा सम्मेलन” का भव्य आयोजन गुरदीप सिंह गैरी सैनी की अध्यक्षता में सम्पन्न..

ऑनलाइन न्यूज़ नेटवर्क (ONN)

रविवार को होटल फिनिक्स में ऑल इंडिया सैनिक सेवा समाज, पांवटा साहिब के द्वारा सैनी युवा सम्मेलन का आयोजन गुरदीप सिंह गैरी सैनी की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज पांवटा साहिब के युवा विंग का चयन किया गया।

जिसमें अविनाश सिंह सैनी को युवा अध्यक्ष पद की कमान सौंपी गई। गुरमीत सिंह सैनी को महासचिव बनाया गया। संदीप सैनी नवादा से, मलकीत सिंह सैनी जामनी वाला से, रणवीर सिंह सैनी सूरजपुर से, मनजीत सिंह सैनी देवी नगर से और अशोक सैनी गुंनगणू से उपाध्यक्ष बनाए गए। गगनदीप सिंह सैनी मोगीनंद से, दलजीत सिंह सैनी अम्बवाला से, हिमांशु सैनी नवादा से और राजकुमार सैनी शिवपुर से संयुक्त सचिव बनाए गए। मनीष सैनी नवादा से मीडिया को-ऑर्डिनेटर बनाए गए तथा अमरीक सिंह सैनी भुंगरनी को प्रवक्ता नियुक्त किया गया।

इस अवसर पर पांवटा साहिब के मशहूर कारोबारी रामलाल कच्छावा (बालाजी बैट्रीज) आज की सम्मेलन के मुख्य अतिथि रहे। अनिल सैनी जो की ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज के हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष हैं, आज के अतिविशिष्ट अतिथि रहे। इसके अलावा पांवटा साहिब के पूर्व सैनिक संगठन के चेयरमैन सरदार जगत सिंह सैनी, हिमाचल मास्टर स्पोर्ट्स के अध्यक्ष व पांवटा पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा अधिवक्ता, पांवटा साहिब के बीकेडी स्कूल तथा कॉलेज के चेयरमैन, सिख नौजवान शिव के जत्थे के अध्यक्ष तथा व्यवसायी सरदार एन पी एस सहोता, पोंटा प्रेस क्लब के अध्यक्ष आरपी तिवारी, दून प्रेस क्लब के अध्यक्ष मुकेश रमौल और एडवोकेट परविंदर सिंह विशिष्ट अतिथि रहे।

इसके अलावा पांवटा साहिब से मुख्य कार्यकारिणी में सरदार अमरजीत सिंह सैनी बद्रीपुर को शहरी प्रकोष्ठ में उपाध्यक्ष बनाया गया है। इस अवसर पर पांवटा साहिब की मुख्य कार्यकारिणी के सारे सदस्य और सैकड़ो की संख्या में पूरे पांवटा क्षेत्र से सैनी युवा साथी और वरिष्ठ साथी उपस्थित रहे। सभी ने नई युवा कार्यकारिणी को बधाई दी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles