25.3 C
New York
Saturday, August 22, 2026

Buy now

2027 चुनाव से पहले कांग्रेस नेता राजेन्द्र नेगी को कांग्रेस ने दी बड़ी ज़िम्मेदारी, बने आंजभोज ज़ोन अध्यक्ष..

ऑनलाइन न्यूज़ नेटवर्क (ONN)

पांवटा साहिब – आंजभोज क्षेत्र के बढ़ाना गांव निवासी राजेंद्र नेगी को कांग्रेस ने बड़ी ज़िम्मेदारी सौंपी है। साथ ही वो कांग्रेस जिला कमेटी में सचिव के पद पर संगठन को मज़बूत कर रहे हैं।

गौर रहे कि राजेंद्र नेगी क्षेत्र में एक प्रसिद्ध समाजसेवी के तौर पर पहचान रखते हैं। इसके अलावा वो ए-क्लास कांट्रेक्टर के साथ सफल व्यवसायी भी हैं।

आपको बता दें कि राजेंद्र नेगी बिना किन्हीं सुर्खियों में रहे कई दशकों से पार्टी को मज़बूत कर रहे हैं। वो हमेशा पार्टी के साथ खड़े रहे है और आज यही कारण है कि काँग्रेस आला कमान ने उन्हें एक महत्वपूर्ण पद दिया है।

2027 के चुनाव नज़दीक हैं, ऐसे में आंजभोज क्षेत्र से लीड लेकर कांग्रेस पांवटा साहिब में दशकों से जीत का सूखा मिटाना चाहती है और कांग्रेस सीट निकालने के लिए लगातार समीकरण बना रही है।

आपको बता दे कि राजेंद्र नेगी बीते कई सालों से लगातार क्षेत्र में चाहे युवाओं का कोई कार्यक्रम हो या सांस्कृतिक कार्यक्रम, बढ़चढ़ कर सहयोग व भागीदारी निभाते रहे हैं।

इतना ही नहीं, बीते जिला परिषद चुनाव में भी वह टिकट की दौड़ में शामिल थे। जब टिकट खत्री ठाकुर को मिला तो राजेंद्र नेगी ने जीत में अहम भूमिका निभाई। किल्लौड़ मे प्रचार के दौरान मंच संचालन करते हुए उन्होंने जीत की हुंकार भरी थी और अंत में कांग्रेस उम्मीदवार खत्री ठाकुर भारी मतों से विजयी हुए।

राजेंद्र नेगी से जब बात की गई तो उन्होंने कहा कि “मैं सबसे पहले पार्टी आलाकमान का धन्यवाद करता हूँ। मैं पीसीसी चीफ विनय कुमार, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान व सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू सहित तमाम नेताओं को ये विश्वास दिलाना चाहता हूँ कि कांग्रेस पार्टी को मज़बूत करने में हम कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे।”इतना ही नहीं “राजेंद्र नेगी ने पूरी कार्यकारिणी को बधाई दी और कहा कि जल्द ही एक बड़ी बैठक कर आगामी रणनीति तैयार की जाएगी।”

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles