उद्योग, संसदीय कार्य तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान 22 से 24 अगस्त तक सिरमौर प्रवास पर..
ऑनलाइन न्यूज़ नेटवर्क (ONN)
नाहन, 21 अगस्त – उद्योग, संसदीय कार्य तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री, हर्षवर्धन चौहान 22 से 24 अगस्त, 2026 तक जिला सिरमौर के प्रवास पर रहेंगे।
प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार उद्योगमंत्री 22 अगस्त को पांवटा साहिब पहुंचेगे। 23 अगस्त को उद्योग मंत्री ग्राम पंचायत बिंदला दिगवा के पंजाह में जन समस्याएं सुनेंगे। इसके उपरान्त उद्योग मंत्री पंजाह से सराहां के लिए प्रस्थान करेगें और रात्री ठहराव सराहां में करेंगे। 24 अगस्त को उद्योग मंत्री सराहां से शिमला के लिए रवाना होंगे।

