23.2 C
New York
Thursday, August 20, 2026

Buy now

पांवटा साहिब में SIU की स्ट्राइक: 5.95 ग्राम चिट्टे के साथ शिलाई क्षेत्र के दो युवक दबोचे

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

सिरमौर पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट ने नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पांवटा साहिब थाना क्षेत्र में एक सफलता हासिल की है। गश्त और चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने दो युवकों को 5.95 ग्राम स्मैक (चिट्टे) के साथ धर दबोचा। पुलिस ने मौके पर ही नशे की खेप को जब्त कर दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

मामले में गिरफ्तार पहले आरोपी की पहचान 32 वर्षीय कबीर सिंह पुत्र रमेश चंद के रूप में हुई है, जो गांव व डाकघर दुगाना, तहसील कामरऊ, जिला सिरमौर का निवासी है। वहीं दूसरे आरोपी की पहचान 33 वर्षीय विपिन शर्मा पुत्र गुमान सिंह के रूप में हुई है, जो गांव पाब, डाकघर शिला, तहसील कामरऊ, जिला सिरमौर का रहने वाला है।

पुलिस के अनुसार, SIU की टीम जब पांवटा साहिब थाना क्षेत्र के अंतर्गत नियमित गश्त पर थी, उस दौरान संदिग्ध गतिविधि के आधार पर इन दोनों युवकों को जांच के लिए रोका गया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 5.95 ग्राम अवैध चिट्टा बरामद हुआ, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस थाना पांवटा साहिब में दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब इस बात की गहनता से तफ्तीश कर रही है कि आरोपी यह नशा कहां से लेकर आए थे और इसे क्षेत्र में किसे सप्लाई किया जाना था।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles