23.2 C
New York
Thursday, August 20, 2026

Buy now

पांवटा साहिब में बने पुलिस मुख्यालय, तीन राज्यों की सीमाओं से सटे क्षेत्र को मिले मजबूत सुरक्षा तंत्र — संयम गुप्ता

पांवटा साहिब में बने पुलिस मुख्यालय, तीन राज्यों की सीमाओं से सटे क्षेत्र को मिले मजबूत सुरक्षा तंत्र — संयम गुप्ता

बढ़ता नशा और अपराध चिंताजनक, अतिरिक्त पुलिस बल की भी है आवश्यकता

पांवटा साहिब। पांवटा साहिब की भौगोलिक स्थिति और लगातार बढ़ती आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए क्षेत्र में पुलिस मुख्यालय की स्थापना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। पांवटा साहिब तीन राज्यों की सीमाओं से सटा हुआ महत्वपूर्ण क्षेत्र है, ऐसे में यहां कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए वर्तमान पुलिस व्यवस्था के साथ-साथ पर्याप्त अतिरिक्त पुलिस बल और मजबूत प्रशासनिक ढांचे की आवश्यकता है।

यह बात भाजपा युवा मोर्चा मंडल पांवटा साहिब के अध्यक्ष संयम गुप्ता ने कही। उन्होंने कहा कि पांवटा साहिब में बढ़ता नशा आज पूरे समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय बन चुका है। चोरी की वारदात हो या कोई अन्य आपराधिक घटना, नशे के आदी युवाओं का अपराध की ओर बढ़ना चिंता का विषय है। नशे के कारण युवा अपना भविष्य बर्बाद करने के साथ-साथ अपराध की ओर भी धकेले जा रहे हैं।

संयम गुप्ता ने कहा कि पांवटा साहिब में नशे का कारोबार भी लगातार बढ़ रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग से कुछ ही दूरी पर नशे की बिक्री होने की शिकायतें सामने आना बेहद गंभीर विषय है। नशे के कारोबार पर प्रभावी रोक लगाने के लिए केवल नशा करने वालों पर कार्रवाई पर्याप्त नहीं है, बल्कि नशे की सप्लाई करने वाले और इसके अवैध कारोबार से जुड़े लोगों पर भी कठोर कार्रवाई आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि पांवटा साहिब की तीन राज्यों से लगी सीमाएं इसे सुरक्षा की दृष्टि से और अधिक संवेदनशील बनाती हैं। दूसरे राज्यों से होने वाली आवाजाही को देखते हुए नशे की तस्करी, अंतरराज्यीय अपराध और अन्य अवैध गतिविधियों पर निगरानी के लिए अधिक पुलिस बल की आवश्यकता है।

संयम गुप्ता ने कहा कि ऐसे में पांवटा साहिब में पुलिस मुख्यालय की स्थापना केवल एक मांग नहीं, बल्कि क्षेत्र की सुरक्षा की आवश्यकता है। पुलिस मुख्यालय बनने से क्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों की प्रभावी उपस्थिति सुनिश्चित होगी, पुलिस प्रशासन मजबूत होगा, अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती का आधार तैयार होगा तथा अपराध और नशे के खिलाफ कार्रवाई को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा।

उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की कि पांवटा साहिब में पुलिस मुख्यालय स्थापित करने की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाए और क्षेत्र को पर्याप्त अतिरिक्त पुलिस बल उपलब्ध करवाया जाए। साथ ही तीनों राज्यों से जुड़ी सीमाओं पर निगरानी व्यवस्था को मजबूत किया जाए और नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाए।

संयम गुप्ता ने कहा कि पांवटा साहिब के युवाओं का भविष्य सुरक्षित रखना और आम जनता को भयमुक्त वातावरण देना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी होनी चाहिए। पांवटा साहिब को मजबूत पुलिस व्यवस्था की जरूरत है और इसके लिए पुलिस मुख्यालय की स्थापना अब टाली नहीं जानी चाहिए।

संयम गुप्ता

अध्यक्ष

भाजपा युवा मोर्चा मंडल पांवटा साहिब

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles