23.2 C
New York
Thursday, August 20, 2026

Buy now

भारत के 6वें प्रधानमंत्री राजीव गांधी के जयंती के अवसर पर पांवटा साहिब कांग्रेस मंडल ने किया याद, श्रद्धाभाव से पुष्प किये अर्पित..

ऑनलाइन न्यूज़ नेटवर्क (ONN)

आज राजीव गांधी जी की जयंती पर उन्हें पांवटा ब्लॉक कांग्रेस द्वारा श्रद्धापूर्वक याद कर पुष्प अर्पित किए।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष हरप्रीत सिंह रतन ने कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की दूरदर्शिता ने लोकतंत्र को नई दिशा दी। उन्होंने मतदान की आयु 21 से घटाकर 18 वर्ष की, ताकि देश का युवा अपने वोट से सरकार चुनने में भागीदार बने। महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए पंचायती राज संस्थाओं में 33% आरक्षण का प्रावधान भी उनकी महत्वपूर्ण पहल थी।

उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने भारत को आधुनिक, तकनीकी रूप से सक्षम और युवा शक्ति से समृद्ध राष्ट्र बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किए। राजीव गांधी के कार्यकाल में कंप्यूटर, सूचना प्रौद्योगिकी और दूरसंचार के क्षेत्र को बढ़ावा मिला, जिसने आगे चलकर भारत की IT क्रांति की मजबूत नींव तैयार की। ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों तक संचार सुविधाओं के विस्तार की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम उठाए गए।

उन्होंने बताया कि नई शिक्षा नीति 1986 के माध्यम से शिक्षा के आधुनिकीकरण और विस्तार पर जोर दिया गया। साथ ही जवाहर नवोदय विद्यालयों की शुरुआत ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल थी।

उन्होंने कहा कि राजीव गांधी का सपना भारत को 21वीं सदी का आधुनिक, शिक्षित और तकनीकी रूप से मजबूत राष्ट्र बनाना था। उन्होंने युवाओं, विज्ञान, तकनीक, शिक्षा और प्रशासनिक आधुनिकीकरण को विशेष महत्व दिया।

उन्होंने कहा कि राजीव गांधी के विचार और उनके द्वारा किए गए कार्य आज भी देश के विकास की दिशा में प्रेरणा देते हैं। विशेषकर युवाओं और ग्रामीण भारत के उत्थान के लिए उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।

हरप्रीत सिंह रत्तन ने राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि आधुनिक भारत के निर्माण में उनके योगदान को देश सदैव सम्मान के साथ याद करता रहेगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles