23.2 C
New York
Thursday, August 20, 2026

Buy now

पांवटा साहिब में सब्जी व्यापारी भाव सिंह की हत्या के दोनों आरोपी चार दिन के पुलिस रिमांड पर

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

सिरमौर जिले के पांवटा साहिब में सब्जी व्यापारी भाव सिंह की हत्या के मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपियों को अदालत ने चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने बुधवार को दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया था। पुलिस रिमांड के दौरान हत्या के कारणों और घटनाक्रम से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई जाएगी। यह वारदात सोमवार देर रात करीब दो बजे हुई थी।

पुलिस के अनुसार, पार्किंग में मोहम्मद आमिर, रेखा कुमारी और सब्जी व्यापारी भाव सिंह के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। बाद में विवाद झगड़े और मारपीट में बदल गया। आरोप है कि मारपीट के दौरान तेजधार हथियार से हमला किया गया, जिससे मामला हत्या में बदल गया। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास करेगी कि विवाद किस वजह से शुरू हुआ और हत्या के पीछे वास्तविक कारण क्या था।

रक्त नमूने जांच के लिए भेजे

पुलिस ने दोनों आरोपियों के रक्त नमूने लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं। रिपोर्ट मिलने के बाद यह स्पष्ट होगा कि घटना के समय आरोपी नशे में थे या नहीं। मंगलवार देर शाम शिमला से फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और हत्या वाले स्थान से रक्त नमूनों के साथ अन्य साक्ष्य जुटाए। इन साक्ष्यों और जांच रिपोर्ट के आधार पर पुलिस मामले की आगे की कार्रवाई करेगी।

पुलिस ने अफवाहों से बचने की अपील की

सिरमौर के पुलिस अधीक्षक निश्चित सिंह नेगी ने बताया कि हत्या के कारणों को लेकर गहन जांच की जा रही है। पुलिस जल्द यह स्पष्ट करेगी कि दोनों आरोपियों ने सब्जी विक्रेता भाव सिंह की हत्या किस कारण से की। उन्होंने लोगों से हत्या के संबंध में सोशल मीडिया पर प्रसारित की जा रही अलग-अलग अफवाहों से बचने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि जांच और पूछताछ पूरी होने के बाद मामले से जुड़े तथ्य सामने रखे जाएंगे।

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles