22.5 C
New York
Sunday, August 16, 2026

Buy now

Sirmour: 28 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, इलाके में मचा हड़कंप

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

Description

हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां पर एक 28 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वहीं, इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

Description

जानकारी के मुताबिक, मामला सदर नाहन थाना क्षेत्र का है। मृतका की पहचान 28 वर्षीय कुंजन शर्मा निवासी गांव जरजा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवती की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे तुरंत नाहन अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन यहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Description

इधर, घटना की सूचना पर पुलिस टीम तुरंत अस्पताल पहुंची। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस द्वारा की गई प्रारंभिक पूछताछ में परिजनों ने बताया कि घरेलू मनमुटाव को लेकर उपजे तनाव के चलते युवती ने कथित तौर पर यह आत्मघाती कदम (आत्महत्या) उठाया। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल पाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles