29.6 C
New York
Friday, August 14, 2026

Buy now

भाजपा मण्डल पांवटा साहिब ने ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ पर आयोजित किया कार्यक्रम, शहीदों व पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि

भाजपा मण्डल पांवटा साहिब ने ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ पर आयोजित किया कार्यक्रम, शहीदों व पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि

भारतीय इतिहास के सबसे दर्दनाक अध्याय 14 अगस्त 1947 के विभाजन की त्रासदी में अपनी जान गंवाने वाले निर्दोष लोगों और विस्थापन का दंश झेलने वाले लाखों परिवारों के त्याग, अदम्य साहस एवं अमर बलिदान की याद में भाजपा मण्डल पांवटा साहिब द्वारा ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

विस्थापन का दंश झेलने वाले परिवारों से भी मिलना हुआ ओर उनका दुःख सुना ओर उस पीड़ा को महसूस भी किया गया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य वक्ताओं ने देश के विभाजन के ऐतिहासिक संदर्भ, उस दौरान हुई अमानवीय पीड़ा और लाखों मां भारती के बेटे-बेटियों के संघर्ष पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि 14 अगस्त का दिन केवल देश के बंटवारे की तारीख नहीं है, बल्कि यह लाखों परिवारों के बेघर होने, यातनाएं सहने और अपने प्राणों की आहुति देने का वह काला पन्ना है जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।

विभाजन की विभीषिका में जान गंवाने वाले निर्दोष लोगों की स्मृति में मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

वक्ताओं ने नई पीढ़ी को विभाजन के दर्दनाक इतिहास, देश की सीमाओं के बंटवारे के दौरान भड़की हिंसा और शरणार्थियों के असीम संघर्ष से अवगत कराया।

मण्डल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने देश की अखंडता, शांति और सामाजिक सौहार्द को अक्षुण्ण रखने का संकल्प लिया।

इस प्रोग्राम के संयोजक श्री पुष्पिंदर सिंह पाहवा की अध्यक्षता में यह कार्य किया गया जो कि सफल कार्यक्रम रहा।

भाजपा मण्डल पांवटा साहिब के अध्यक्ष श्री हितेंद्र कुमार धवन ने कहा कि इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य आने वाली पीढ़ियों को यह याद दिलाना है कि हमारी आजादी और शांति का मूल्य कितना भारी रहा है। कार्यक्रम में मण्डल के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles