24.1 C
New York
Monday, August 10, 2026

Buy now

Himachal: मिट्टी डंप करते वक्त बेकाबू हुआ टिपर, गहरी खड्ड में गिरा; चालक की मौ**त

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में टिपर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा रोहड़ू उपमंडल के चौपाल क्षेत्र में रविवार शाम हुआ, जहां मिट्टी की डंपिंग के दौरान एक टिपर अचानक अनियंत्रित हो गया और करीब 300 मीटर नीचे खड्ड में जा गिरा। हादसा इतना भयावह था कि चालक को बचने का मौका तक नहीं मिला।

Description

मिट्टी डंप करते वक्त बेकाबू हुआ टिपर

Description

जानकारी के अनुसार हादसा चिल्ला-चपांदली सड़क पर शाम करीब 5:30 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि टिपर चालक सड़क पर मिट्टी की डंपिंग का काम कर रहा था। इसी दौरान टिपर अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क से नीचे लुढ़कते हुए करीब 300 मीटर गहरी हामलटी खड्ड में जा गिरा।

हादसे के समय टिपर में चालक के अलावा कोई अन्य व्यक्ति सवार नहीं था। दुर्घटना में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान 32 वर्षीय विपिन कुमार के रूप में हुई है, जो मूल रूप से जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले का रहने वाला था।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल चौपाल भेज दिया है।

वहीं, पुलिस ने हादसे को लेकर मामला दर्ज कर लिया है। प्रारंभिक तौर पर टिपर के अनियंत्रित होने की बात सामने आई है, लेकिन दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस घटनास्थल की परिस्थितियों और हादसे से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles