23.6 C
New York
Saturday, August 8, 2026

Buy now

हिमाचल के चंबा में बेकाबू होकर 100 फीट नीचे सड़क पर गिरी बस, 8 लोगों की मौत

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

जिला चंबा के उपमंडल चुराह के तहत बैरागढ़-चंबा मार्ग पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया।

Description

बैरागढ़ से चंबा की ओर आ रही शर्मा ट्रैवलर्स की निजी बस देवीकोठी के समीप चालुज मोड़ पर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गुजरती दूसरी सड़क पर जा गिरी।

Description

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस भीषण सड़क दुर्घटना में बस के ड्राइवर और कंडक्टर समेत आठ लोगों की मौत हो गई है। वहीं, हादसे में घायल करीब सात लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, शर्मा ट्रैवलर्स की यह बस शनिवार सुबह करीब 6.30 बजे बैरागढ़ से चंबा के लिए रवाना हुई थी। अभी बस ने महज तीन किलोमीटर का सफर ही तय किया था कि चालुज मोड़ के पास अचानक चालक बस पर से संतुलन खो बैठा और बस नीचे की ओर गिर गई।

हादसे के समय बस में लगभग 15 से 16 यात्री सवार बताए जा रहे हैं। घटना का पता चलते ही स्थानीय ग्रामीण तुरंत मौके पर एकत्रित हुए और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर घायलों को क्षतिग्रस्त बस से बाहर निकाला और इलाज के लिए तुरंत सिविल अस्पताल तीसा भिजवाया।

मौके पर राहत कार्य जारी है और बस को सीधा करने का प्रयास किया जा रहा है। आशंका जताई जा रही है कि कुछ और यात्री भी बस के मलबे के नीचे दबे हो सकते हैं।

“हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम और प्रशासनिक अधिकारी तुरंत राहत एवं बचाव कार्य के लिए भेज दिया गया है। घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल तीसा पहुंचाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जाएगी।” – विजय कुमार सकलानी, एसपी चंबा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles