23.6 C
New York
Saturday, August 8, 2026

Buy now

Himachal: “मां, उसने मेरे साथ कई बार…” 15 वर्षीय बेटी की आपबीती सुन परिजनों के उड़े होश; पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

Description

शिमला जिले के कुमारसैन थाना क्षेत्र में एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ बार-बार दुष्कर्म और यौन शोषण का गंभीर मामला सामने आया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है और आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता तथा पॉक्सो एक्ट की सख्त धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Description

पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता पिता ने अपनी लिखित शिकायत में बताया कि उनकी 15 वर्षीय बड़ी बेटी 11वीं कक्षा में पढ़ती है। पीड़िता ने अपनी मां को अपने साथ हो रहे इस अपराध के बारे में बताया। छात्रा ने जानकारी दी कि कुमारसैन तहसील के ही रहने वाले आशीष नामक व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म और यौन दुर्व्यवहार किया है। पीड़िता ने यह भी खुलासा किया कि आरोपी द्वारा पहले भी कई बार उसके साथ इस तरह की वारदात को अंजाम दिया जा चुका है।

बेटी से सच्चाई का पता चलने के बाद परिजनों ने तुरंत पुलिस से संपर्क किया और पिता ने लिखित शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत के आधार पर कुमारसैन पुलिस स्टेशन में तुरंत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 65(1) और पॉक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। वर्तमान में मामले की गहन जांच की जा रही है और आरोपी के खिलाफ आवश्यक साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया जारी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles