17.7 C
New York
Tuesday, September 22, 2026

Buy now

पांवटा साहिब में टैम्पो और बाइक की जोरदार भिड़ंत, हादसे में बाइक सवार की मौत, दो गंभीर घायल

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

पांवटा साहिब-राजबन राष्ट्रीय राजमार्ग 707 पर ज्वालापुर चौक के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ एक छोटा हाथी (टैम्पो) चालक द्वारा बिना इंडिकेटर दिए अचानक ‘यू-टर्न’ लेने से बाइक उससे टकरा गई। इस हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उस पर सवार दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ज्वालापुर निवासी शिकायतकर्ता तिलक राज ने बताया कि 5 अगस्त को वह NH-707 के किनारे खड़ा था। इसी दौरान पांवटा साहिब की तरफ से राजबन की ओर जा रहे एक टैम्पो के चालक ने बिना कोई इशारा या इंडिकेटर दिए गाड़ी को अचानक पांवटा साहिब की तरफ मोड़ दिया।

इसी बीच पीछे से आ रही एक मोटरसाइकिल, जिस पर तीन लोग सवार थे, सीधे टैम्पो से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार तीनों युवक सड़क पर जा गिरे। हादसे में मोटरसाइकिल चला रहे अर्जुन (पुत्र भवाऊ, निवासी निहालगढ़) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं बाइक पर सवार अन्य दो युवकों, जिनकी पहचान नीरज और राकेश के रूप में हुई है, को चोटें आई हैं।

हादसे के बाद टैम्पो चालक की पहचान मनोज (पुत्र दुला राम, निवासी टिटियाणा) के रूप में हुई है। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी सिरमौर निश्चित सिंह नेगी ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुरूवाला थाना में आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है तथा हादसे के कारणों की आगामी जांच जारी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles