28.3 C
New York
Wednesday, August 5, 2026

Buy now

Sirmour: पुलिस ने ढूंढ निकाले 1 करोड़ कीमत के गुम व चोरी हुए मोबाइल, मालिकों ने ली राहत की सांस

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से अब तक 829 गुम एवं चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंप दिए हैं। बरामद किए गए मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ रुपए आंकी गई है। पुलिस के अनुसार सीईआईआर पोर्टल के शुरू होने के बाद से गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन की ट्रेसिंग, बरामदगी और उन्हें वास्तविक मालिकों तक पहुंचाने का कार्य लगातार किया जा रहा है। जुलाई 2026 से 5 अगस्त 2026 के बीच भी पुलिस ने 18 मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों के सुपुर्द किए हैं। एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस आधुनिक तकनीक के माध्यम से नागरिकों को बेहतर पुलिस सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

Description

उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि किसी का मोबाइल फोन गुम हो जाए अथवा चोरी हो जाए तो इसकी सूचना तुरंत निकटतम पुलिस थाने में दें और सीईआईआर पोर्टल पर जाकर अपने मोबाइल फोन को तत्काल ब्लॉक करवाएं। एसपी ने कहा कि सीईआईआर पोर्टल का अधिक से अधिक उपयोग कर लोग अपने गुम अथवा चोरी हुए मोबाइल फोन के दुरुपयोग को रोकने के साथ-साथ उनकी बरामदगी की संभावना भी बढ़ा सकते हैं।

Description

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles