21.7 C
New York
Wednesday, August 5, 2026

Buy now

नाहन टायर चोरी मामला: SIT को एक और सफलता, मनीमाजरा से 4 और अलॉय व्हील बरामद

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

शहर में हुए बहुचर्चित टायर चोरी मामले में विशेष जांच टीम (SIT) को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी अभिमन्यु निवासी चिड़ावाली की निशानदेही पर पुलिस SIT ने चंडीगढ़ के मनीमाजरा स्थित मोटर मार्केट से 4 और अलॉय व्हील बरामद किए हैं। इसके साथ ही नाहन पुलिस अब तक शहर में हुई टायर चोरी के कुल 5 मामलों का सफल पर्दाफाश कर चुकी है।

Description

गौर हो कि बीते हफ्ते नाहन पुलिस SIT ने सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन और बैंक खातों के ऑनलाइन ट्रांजैक्शन की मदद से आरोपी अभिमन्यु को गिरफ्तार किया था। आरोपी सुनसान जगहों पर खड़ी गाड़ियों से टायर चुराकर मनीमाजरा में चालान का झूठा बहाना बनाकर बेचता था।

Description

पुलिस ने पिछले गुरुवार को आरोपी को रिमांड पर लेकर उसकी निशानदेही पर मनीमाजरा से 16 टायर व अलॉय व्हील बरामद किए थे।इसी जांच को आगे बढ़ाते हुए SIT ने अब 4 नए अलॉय व्हील और रिकवर कर लिए हैं। इसके साथ ही इस मामले में पुलिस द्वारा बरामद किए गए टायरों की कुल संख्या 20 हो गई है। पुलिस की टीम मामले में आगामी कार्रवाई और गहन पूछताछ जारी रखे हुए है।

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles