19.1 C
New York
Tuesday, September 22, 2026

Buy now

उम्मीद फाउंडेशन द्वारा दुग्गल करियर पब्लिक स्कूल, पांवटा साहिब में वृक्षारोपण अभियान का आयोजन

उम्मीद फाउंडेशन द्वारा दुग्गल करियर पब्लिक स्कूल, पांवटा साहिब में वृक्षारोपण अभियान का आयोजन

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

उम्मीद फाउंडेशन, जो पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक सहभागिता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के लिए कार्यरत है, द्वारा 29 जुलाई 2026 को दुग्गल करियर पब्लिक स्कूल, पांवटा साहिब, जिला सिरमौर में एक भव्य वृक्षारोपण अभियान का सफल आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता दुग्गल करियर पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य श्री नरेन कौशल जी ने मुख्य अतिथि के रूप में की। कार्यक्रम की शुरुआत में उम्मीद फाउंडेशन की प्रतिनिधि खुशी ने मुख्य अतिथि का स्वागत पुष्पगुच्छ भेंट कर किया।

इस अभियान के अंतर्गत कुल 50 पौधे रोपे गए, जिनमें स्थानीय जलवायु अनुकूल प्रजातियां शामिल थीं। यह वृक्षारोपण अभियान पांवटा साहिब क्षेत्र में हरियाली बढ़ाने और छात्रों तथा स्थानीय समुदाय में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था।

इस कार्यक्रम का सफल संचालन उम्मीद फाउंडेशन की पांवटा साहिब समन्वयक शहाना आतिश के नेतृत्व में किया गया। उनके साथ फाउंडेशन के निम्नलिखित स्वयंसेवकों ने भी अपना सक्रिय योगदान दिया:

शहाना आतिश, निशा, दिव्या, सानिया, परनीत, सरबजीत, अरमान, उस्मान, अर्शप्रीत, मुस्तफा, भुवनेश्वर

अंत में, उम्मीद फाउंडेशन के निदेशक जावेद उल्फत ने शहाना आतिश, प्रधानाचार्य श्री नरेन कौशल जी तथा सभी स्वयंसेवकों की टीम का आभार व्यक्त किया और उनके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।

उम्मीद फाउंडेशन इस वृक्षारोपण अभियान के माध्यम से “हरित धरती, बेहतर कल” के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। फाउंडेशन भविष्य में भी इसी प्रकार के पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।

मीडिया संपर्क:

जावेद उल्फत,

निदेशक,

उम्मीद फाउंडेशन

7018136866

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles