27.9 C
New York
Friday, July 24, 2026

Buy now

“छात्रों पर लाठीचार्ज” मामले में पौण्टा साहिब कांग्रेस मंडल शनिवार को निकलेंगी आक्रोश रैली..

ऑनलाइन न्यूज़ नेटवर्क (ONN)

Description

देशभर की बहुचर्चित घटना NEET पेपर लीक बाद प्रदर्शन कर रहे “छात्रों पर लाठीचार्ज” मामले में पौण्टा साहिब कांग्रेस शनिवार 25 जुलाई को आक्रोश रैली निकालेगी। जिसमें पार्टी से जुड़े कार्यकर्ता, समर्थक व अन्य लोग भी भारी तादात में शामिल होंगे।

Description

कांग्रेस मण्डल अध्यक्ष हरप्रीत सिंह रत्तन ने यह जानकारी देते हुए बताया कि यह आक्रोश रैली शनिवार को सुबह 10 बजे रेस्ट हॉउस से शुरू होगी, जो बाद में पूरे बाज़ार की परिक्रमा करेंगे।

उन्होंने कहा कि इस दौरान सैकड़ो की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व अन्य समर्थक उनके साथ सड़कों पर उतरेंगे। जो केंद्र की तानाशाह सरकार के खिलाफ हल्ला बोलेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब देश के युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ नहीं करने देगी। देशभर में बड़ी हुई मंहगाई, बेरोजगारी व भ्रष्टाचार को उखाड़ फैकने के लिए कांग्रेस सड़क पर उतर कर आक्रोश रैली का आयोजन कर रही हैं।

कांग्रेस मंडल अध्यक्ष का कहना है कि प्रदर्शन दौरान छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की वह निंदा करते हैं, जिसके लिए पूर्ण रूप से केन्द्र की सरकार जिम्मेदार हैं। इस अन्याय पूर्ण घटना के लिए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान व PM मोदी को तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए। वह छात्रों का पूर्ण समर्थन करते है और जब तक यह विरोध प्रदर्शन चल रहा है कांग्रेस पार्टी उनके साथ खड़ी हैं। उन्होंने सभी लोगों से अपील की है कि इस प्रदर्शन में शामिल होकर देश हित मे अधिक से अधिक लोग शामिल हो।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles