26.8 C
New York
Thursday, July 23, 2026

Buy now

नाहन नगर परिषद में 3 महीने से अटका शपथ ग्रहण, डीसी से मिला बीजेपी का प्रतिनिधिमंडल

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

नगर परिषद के चुनाव संपन्न हुए करीब तीन महीने का लंबा समय बीत चुका है, लेकिन इसके बावजूद अब तक अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को पद एवं गोपनीयता की शपथ नहीं दिलाई जा सकी है। इसके चलते शहर के विकास कार्य पूरी तरह से प्रभावित हो रहे हैं और चुने हुए पार्षद अपने-अपने वार्डों में जनता के कार्यों का निर्वहन नहीं कर पा रहे हैं। पूर्व विधायक व वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. राजीव बिंदल की अध्यक्षता में भाजपा समर्थित पार्षदों के एक प्रतिनिधिमंडल ने इस संबंध में उपायुक्त सिरमौर से मुलाकात कर जल्द से जल्द शपथ ग्रहण प्रक्रिया पूरी करवाने की पुरजोर मांग उठाई।

Description

डीसी कार्यालय परिसर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए डॉ. राजीव बिंदल ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर सीधा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस राजनीतिक द्वेष और मंशा के चलते जानबूझकर नगर परिषद नाहन के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के चुनाव और शपथ ग्रहण प्रक्रिया को अटकाने और लटकाने का प्रयास करती रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने के बाद भी अब तक शपथ ग्रहण न करवाना लोकतंत्र का अनादर है। डॉ. बिंदल ने यह भी आरोप लगाया कि प्रशासनिक अधिकारी व नगर परिषद कर्मचारी सरकार के राजनीतिक दबाव में कार्य करने को मजबूर हैं।

Description

डॉ. बिंदल ने कहा कि स्थानीय निकाय चुनाव के तीन महीने बीत जाने के बाद भी नगर परिषद नाहन में प्रशासनिक गतिरोध बना हुआ है। शपथ न होने के कारण न तो विकास योजनाओं की फाइलें आगे बढ़ पा रही हैं और न ही जनता की बुनियादी समस्याओं (सफाई, स्ट्रीट लाइट, पक्की नालियां व सड़कें) का समाधान हो पा रहा है। उन्होंने प्रशासन और सरकार से मांग की है कि बिना किसी राजनीतिक भेदभाव के तुरंत शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जाए, ताकि चुने हुए प्रतिनिधि शहर के विकास में अपनी भूमिका निभा सकें।

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles