23 C
New York
Tuesday, July 21, 2026

Buy now

हिमाचल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 18 HPAS अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में बदले अहम चेहरे

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

हिमाचल प्रदेश सरकार ने रविवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 18 हिमाचल प्रशासनिक सेवा (HPAS) अधिकारियों के तबादला एवं नई तैनाती के आदेश जारी कर दिए. कार्मिक विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार शिक्षा, स्वास्थ्य, नगर निगम, परिवहन, उद्योग, खेल, चुनाव आयोग और जिला प्रशासन सहित कई महत्वपूर्ण विभागों में अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं. कई अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है, जबकि लंबे समय से पोस्टिंग का इंतजार कर रहे अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां मिली हैं.

Description

किसे कहां मिली नियुक्ति?

Description

भूपेंद्र कुमार को हिमाचल प्रदेश जनरल इंडस्ट्रीज कॉर्पोरेशन के प्रबंध निदेशक के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (HPSIDC) के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया. डॉ. (मेजर रिटायर्ड) विशाल शर्मा को हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला के सचिव पद से डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा का अतिरिक्त निदेशक नियुक्त किया गया. संजीव कुमार को डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर का अतिरिक्त निदेशक बनाया गया. डॉ. मदन कुमार को अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी मंडी से नगर निगम मंडी का आयुक्त नियुक्त किया गया. शिल्पी बेक्टा अतिरिक्त सचिव (लोक निर्माण) के साथ राज्य चुनाव आयोग की सचिव का अतिरिक्त कार्यभार भी संभालेंगी. डॉ. अमित गुलेरिया को अतिरिक्त सचिव (जल शक्ति विभाग) नियुक्त किया गया है. इसके साथ ही डॉ. विकास सूद को तकनीकी शिक्षा विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया है. राम प्रसाद को संयुक्त सचिव, हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग, हमीरपुर नियुक्त किया गया, है.

प्रदेश सरकार ने डॉ. (मेजर रिटायर्ड) अवनींदर कुमार को मेडिकल कॉलेज हमीरपुर से सीएसके हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर का रजिस्ट्रार बनाया गया है. रमन घरसंगी को संयुक्त सचिव (एमपीपी एवं पावर) नियुक्त किया गया है. डॉ. पूनम को सहायक आयुक्त, उपायुक्त कार्यालय सोलन नियुक्त किया गया है. गौरव महाजन को अतिरिक्त निदेशक, युवा सेवाएं एवं खेल विभाग, हिमाचल प्रदेश बनाया गया है. अंकुश शर्मा को हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला का सचिव नियुक्त किया गया है. अपराजिता चंदेल को नगर निगम मंडी की संयुक्त आयुक्त बनाया गया है. वहीं विजय कुमार को कार्मिक विभाग (पूल) में रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए है.

विश्व मोहन देव चौहान को एचआरटीसी का कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया गया है. राजीव ठाकुर अब नियमित रूप से क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (RTO) हमीरपुर का कार्यभार संभालेंगे. चिराग शर्मा को सहायक आयुक्त हमीरपुर से एसडीएम (सिविल) चंबा नियुक्त किया गया है. सुरेंद्र कुमार कटोच को नगर निगम धर्मशाला से एसडीएम (सिविल) सलूणी भेजा गया है. चंदेरवीर सिंह को एसडीएम सलूणी से नगर निगम धर्मशाला का संयुक्त आयुक्त नियुक्त किया गया है.

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles