भारी वर्षा की संभावना के चलते प्रशासन ने जिला वासियों से सतर्क रहने की अपील की

भारी वर्षा की संभावना के चलते प्रशासन ने जिला वासियों से सतर्क रहने की अपील की

भारी वर्षा की संभावना के चलते प्रशासन ने जिला वासियों से सतर्क रहने की अपील की

21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी

नाहन 18 जुलाई। अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सिरमौर एवं उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने चेतवनी जारी करते हुए बताया कि मौसम विभाग के अनुसार आगामी 23 जुलाई, 2026 तक हिमाचल प्रदेश में मानसून के सक्रिय रहने की अधिक संभावना है। जिसके चलते जिला प्रशासन ने इन दिनों में जिला वासियों से एहतियात बरतने, नदी, नालों से दूर रहने तथा भूस्खलन व बाढ़ संभावित क्षेत्रों में न जाने की अपील की है। उन्होंने एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि भारी बारिश के चलते अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें तथा वाहन चलाते समय गति सीमा व यातायात नियमों का पालन करें।

उन्होंने बताया कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार 21 व 22 जुलाई 2026 को जिला में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है तथा सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी है। जबकि 20 जुलाई को येलो अलर्ट, 23 जुलाई को ऑरेंज अलर्ट और जारी किया गया है। उन्होंने जिला वासियों से सतर्क रहने तथा किसी भी आपात स्थिति में जिला प्रशासन के हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करने के लिए कहा।

Related posts

Leave a Comment