24.2 C
New York
Saturday, July 18, 2026

Buy now

सिरमौर में दो दिन भारी बारिश की चेतावनी, 21-22 जुलाई के लिए रेड अलर्ट जारी

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सिरमौर एवं उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने चेतवनी जारी करते हुए बताया कि मौसम विभाग के अनुसार आगामी 23 जुलाई, 2026 तक हिमाचल प्रदेश में मानसून के सक्रिय रहने की अधिक संभावना है। जिसके चलते जिला प्रशासन ने इन दिनों में जिला वासियों से एहतियात बरतने, नदी, नालों से दूर रहने तथा भूस्खलन व बाढ़ संभावित क्षेत्रों में न जाने की अपील की है।

Description

उन्होंने एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि भारी बारिश के चलते अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें तथा वाहन चलाते समय गति सीमा व यातायात नियमों का पालन करें।

उन्होंने बताया कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार 21 व 22 जुलाई 2026 को जिला में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है तथा सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी है। जबकि 19 जुलाई व 22 जुलाई को ऑरेंज अलर्ट और 23 जुलाई को येलो अलर्ट जारी किया गया है। उन्होंने जिला वासियों से सतर्क रहने तथा किसी भी आपात स्थिति में जिला प्रशासन के हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करने के लिए कहा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles