30.6 C
New York
Thursday, July 16, 2026

Buy now

Paonta Sahib : पार्षद कुलदीप चौधरी ने वार्ड- 13 के बैंक कॉलोनी की स्ट्रीट लाइट समस्या का खुद मौके पर जाकर करवाया समाधान..

ऑनलाइन न्यूज़ नेटवर्क (ONN)

Description

पांवटा साहिब नगर पालिका परिषद के गठन बाद वार्ड के नवनिर्वाचित पार्षद विकास कार्यो में जुट गए है, इसी कड़ी में पहला नाम शहर के वार्ड नम्बर 13 से पार्षद कुलदीप चौधरी का आता हैं। जो भाजपा समर्थित नगर परिषद बनने बाद वार्ड की समस्यायों को निपटाने में लग गए हैं।

पार्षद कुलदीप चौधरी ने बुधवार को अपने वार्ड नम्बर 13 के बैंक कॉलोनी की स्ट्रीट लाइट की समस्या का समाधान किया। यह स्ट्रीट लाइट काफी समय से बंद पड़ी थी, उन्होंने बिजली ठेकेदार को मौके पर बुलाकर लोगों के सामने ठीक करवाया और भविष्य के लिए भी ठेकेदार को आदेश दिए कि स्ट्रीट लाइट किसी भी गली की बंद नहीं होनी चाहिए।

कुलदीप चौधरी का कहना है कि वह काम करने के इरादे से आये हैं और जनता के काम करना ही अब उनका प्रथम कर्तव्य हैं। उन्होंने कहा कि वार्ड के लोगों का प्यार और समर्थन देखकर उन्हें बहुत खुशी होती है, जिन्होंने पहली मर्तबा चुनाव में बतौर निर्दलीय प्रत्याशी के भी उन्हें जितवाया हैं। उन्होंने कहा कि वह वार्ड के लोगों के साथ दिन-रात खड़े हैं, और वार्ड की हर समस्या का समाधान हर हाल में करेंगे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles