28.5 C
New York
Wednesday, July 8, 2026

Buy now

चंडीगढ़ में हिमाचल के दंपती सहित 3 लोगों की सड़क हादसे में मौत, शादी समारोह से लौटते वक्त हुआ हादसा

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

मोहाली-कुराली हाईवे पर मंगलवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, इस हादसे की खबर मिलते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

Description

शादी समारोह से लौटते वक्त हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, मृतकों की पहचान ऊना जिले के देहलां गांव निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता एवं समाजसेवी सुरेश ऐरी, मैहतपुर के व्यापारी आदित्य जैन और उनकी पत्नी के रूप में हुई हैं। बताया जा रहा है कि खरड़ के समीप भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर टोल प्लाजा के पास (घड़ूंआ थाना क्षेत्र) यह हादसा उस वक्त हुआ, जब ये लोग शादी समारोह में शामिल होने के बाद चंडीगढ़ से वापस ऊना लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी कार (HP\ 20G\ 5666) के आगे चल रहे एक कंटेनर ने अचानक ब्रेक लगा दी। पीछे से आ रही कार चालक को संभलने का मौका नहीं मिला और कार सीधे कंटेनर के पिछले हिस्से में जा घुसी। टक्कर इतनी भयावह थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

तीन महीने पहले हुई थी शादी

इधर, हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त वाहन से शवों को बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि दंपती की शादी करीब तीन महीने पहले ही हुई थी। वहीं, इस हादसे की खबर मिलते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles