ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले की नाहन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पालियों से एक दुखद खबर सामने आई है। गांव के रहने वाले CRPF जवान दीप चंद का असामयिक निधन हो गया है। उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। हर कोई इस दुखद घटना से गमगीन है और दिवंगत जवान को श्रद्धांजलि दे रहा है।
विधायक अजय सोलंकी ने जताया दुख..
नाहन के विधायक अजय सोलंकी ने जवान दीप चंद के निधन पर गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा कि देश की सेवा में समर्पित एक बहादुर जवान का इस तरह चले जाना पूरे नाहन क्षेत्र के लिए बड़ी क्षति है। दीप चंद ने हमेशा अपने कर्तव्य को ईमानदारी और पूरी निष्ठा के साथ निभाया। उनका साहस और देशभक्ति आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनी रहेगी। परिवार को दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की हैं।
विधायक ने अपने शोक संदेश में भगवान से प्रार्थना की है कि दिवंगत जवान की आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उनके परिवार को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति प्रदान करें। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा नाहन क्षेत्र जवान के परिवार के साथ खड़ा है।
लोगों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि..
दीप चंद के निधन की खबर के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों, सामाजिक संगठनों और कई अन्य लोगों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी ने देश की सुरक्षा में उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें सच्चा देशभक्त बताया और राष्ट्रसेवा के लिए उन्हें हमेशा याद किए जाएंगे।
देश की रक्षा करने वाले जवानों का त्याग और समर्पण हमेशा लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा। दीप चंद का निधन सिर्फ उनके परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए एक ऐसी क्षति है, जिसकी भरपाई आसान नहीं होगी। उनकी राष्ट्रसेवा और कर्तव्यनिष्ठा को लोग लंबे समय तक याद रखेंगे।

