22.7 C
New York
Monday, June 22, 2026

Buy now

“होला मोहल्ला” मेला पावंटा साहिब को राज्यस्तरीय दर्जा देने की सरकार से मांग, उद्योग मंत्री को सौपा ज्ञापन..

“होला मोहल्ला” मेला पावंटा साहिब को राज्यस्तरीय दर्जा देने की सरकार से मांग, उद्योग मंत्री को सौपा ज्ञापन..

ऑनलाइन न्यूज़ नेटवर्क (ONN)

“होला मोहल्ला” मेला पावंटा साहिब जिला सिरमौर को राज्य स्तरीय दर्जा देने बारे में स्थानीय समाजसेवी संस्थाओं व लोगों ने हिमाचल सरकार के उद्योग मंत्री को एक प्रार्थना पत्र सौपा हैं।

जिसमें बताया गया है कि जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में बड़ी धूमधाम, उत्साह व श्रद्धा से मार्च माह में मनाए जाने वाले “होला मोहल्ला” मेले का आयोजन स्थानीय पांवटा साहिब निवासी, स्थानीय प्रशासन व गुरुद्वारा श्री पांवटा साहिब के सहयोग से श्री गुरु गोबिंद सिंह महाराज द्वारा खालसा पथ के स्थापना दिवस पर मनाया जाता है। जिसमें देश विदेश से संगत यात्रा करती है और इस मेले का आनंद लेते है।

पांवटा साहिब देश विदेश में एक महत्वपूर्ण व धार्मिक स्थल है, जिसकी विशेषता यह है कि सीखो के 10 वे गुरु गोबिंद सिंह महाराज ने अपने जीवन काल के 4.5 वर्ष इस पावंटा साहिब की धरती पर गुजारे है। श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के सबसे बड़े और प्रथम सपुत्र बाबा अजित सिंह जी का जन्म भी श्री पावंटा साहिब की पवित्र धरती पर हुआ।

गुरु गोबिंद सिंह महाराज ने अपनी जीवन काल का अधर्म के विरुद्ध पहला जंग यहां लड़ा था और जीत प्राप्त की थी। पावंटा साहिब में प्रति वर्ष लाखो लोग देश और विदेश से दर्शन के लिये आते है। जिला सिरमौर में मनाये जाने वाले मेलो मे सबसे महत्वपूर्ण और धार्मिक व ऐतहासिक मेला है।

अतः पावंटा साहिब की संगत व् गुरु घर के प्रेमी आप से निवेदन करते है कि आप उपयोक्त मेले को राज्य स्तरीय मेले का दर्जा प्रदान करे, जिसके लिए हम सब आप के तेहदिल से हमेशा आभारी रहेंगे।

ज्ञापन सौपने वालों में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी श्री पावटा साहिब, तजिंदर सिंह प्रधान भुंगरनी, जीवन सिंह सैनी पूर्व सैनिक, गुरविन्दर सिंह पूर्व BDC एवं जिला उपाध्यक्ष किसान सभा, मनीष तोमर वरिष्ठ कांग्रेस नेता, हरदेव सिंह लिख यूथ फेडरेशन व अन्य कई लोग मौजूद थे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles