26 C
New York
Saturday, June 20, 2026

Buy now

मंडी की जांबाज बेटी का दुखद अंत: सड़क हादसे में NCC कैडेट डुमेश कुमारी की मौत, कॉलेज में शोक की लहर

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला स्थित वल्लभ राजकीय महाविद्यालय की एक प्रतिभाशाली और जांबाज एनसीसी (NCC) आर्मी विंग की कैडेट डुमेश कुमारी की एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। इस दुखद हादसे से पूरे महाविद्यालय और गांव में शोक की गहरी लहर दौड़ गई है। इस होनहार बेटी के अचानक चले जाने से हर आंख नम है।

जानकारी के मुताबिक, मूल रूप से गोहर क्षेत्र के गांव सलोग (डाकघर बस्सी) की रहने वाली डुमेश कुमारी वल्लभ महाविद्यालय में बी.ए. तृतीय वर्ष की छात्रा थीं। वहीं, डुमेश कुमारी के आकस्मिक निधन पर वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी में एक विशेष शोक सभा का आयोजन किया गया। इस सभा में एनसीसी एयर विंग और आर्मी विंग के कैडेटों, प्राध्यापकों, गैर-शिक्षक कर्मचारियों तथा सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने दो मिनट का मौन धारण कर उसको भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार ने दुख प्रकट करते हुए कहा कि डुमेश ने अपनी असाधारण उपलब्धियों से यह साबित कर दिखाया था कि अगर हौसले बुलंद हों, तो ग्रामीण परिवेश से आने वाली बेटियां भी किसी भी राष्ट्रीय स्तर के शिखर को छू सकती हैं।

बता दें कि पर्वतारोहण और साहसिक गतिविधियों में विशेष रुचि रखने वाली डुमेश कुमारी ने हाल ही में देश के प्रतिष्ठित संस्थान ‘हिमालयन माउंटेनियरिंग इंस्टीट्यूट’ (HMI), दार्जिलिंग (पश्चिम बंगाल) द्वारा आयोजित ‘एडवांस माउंटेनियरिंग कोर्स’ को सफलतापूर्वक पूरा किया था। इस कठिन प्रशिक्षण के दौरान उन्होंने अदम्य साहस का परिचय देते हुए 18,000 फीट ऊंचे ‘माउंट बी.सी. रॉय’ शिखर पर तिरंगा फहराकर हिमाचल का नाम पूरे देश में रोशन किया था। उनके इस जज्बे, नेतृत्व क्षमता और अटूट समर्पण की सैन्य अधिकारियों और प्रशासनिक स्तर पर भी सराहना की गई थी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles