ऑनलाइन न्यूज़ नेटवर्क (ONN)
चंडीगढ़ PGI के पास शनिवार को दिनदहाड़े हत्या की बड़ी वरदात पेश आई थी। घटना में हिमाचल के रोहड़ू निवासी 55 वर्षीय जानकी दास की मौत हुई हैं। जिसके बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल हैं।
जानकारी अनुसार सेक्टर 11 बाजार, PGI के पास स्थित “श्री कुमार मेडिकल हॉल” के कैशियर जानकी दास (55) निवासी हिमाचल प्रदेश के रोहड़ू के साथ शनिवार दोपहर करीब 2:30 बजे वारदात पेश आई हैं। जिसमें उनकी गोली मारकर निर्मम हत्त्या की गई हैं।
बताया जा रहा है कि 2 नकाबपोश ग्राहक बनकर दुकान में आए और एक ने ऑटोमैटिक पिस्तौल निकाली और पॉइंट ब्लैंक रेंज से ∼13 राउंड फायरिंग की। वारदात के समय तीसरा साथी दुकान के बाहर बाइक पर पहरा दे रहा था। घटना को अंजाम देने बाद तीनों नकाबपोश बाइक पर बैठकर फरार हो गए।
CCTV में कैद हुई सारी घटना..
पूरी घटना दुकान के CCTV में कैद हो गई हैं। वीडियो में नकाबपोश बदमाश आराम से खड़े होकर बात करते दिखे, फिर अचानक गोली चला दी। घटना उपरांत जानकी दास को गंभीर हालत में PGI ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस की अबतक की जांच..
पुलिस सूत्रों के मुताबिक मार्केट के एक अन्य मेडिकल स्टोर मालिक को गोल्डी बराड़ गैंग से धमकी मिल चुकी थी। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है। मृतक को पहले भी धमकियां मिलने की बात सामने आई है।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि हमलावरों की बाइक सेक्टर-10 लेजर वैली पास बरामद हुई हैं, वो चोरी की थी और उस पर फेक नंबर प्लेट लगी थी। फिलहाल पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों को पकड़ने के लिए स्पेशल टीमें गठित की हैं।

