22.5 C
New York
Friday, July 31, 2026

Buy now

Paonta Sahib: 30 दिन की छुट्टी पर घर आए सैनिक का आकस्मिक निधन, सैन्य सम्मान के साथ आज अंतिम संस्कार..

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

भारतीय सेना की 156 फील्ड रेजिमेंट, देहरादून में सेवारत, गनर मुकेश कुमार सुपुत्र उजागर सिंह, निवासी गांव टोका नगला, तहसील पौंटा साहिब, जिला सिरमौर का आकस्मिक निधन हो गया है। जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर हैं।

Description

गनर मुकेश कुमार 30 दिन के अवकाश पर अपने घर आए हुए थे। दिनांक 21/05/2026 को खेत में कार्य करते समय ट्रैक्टर से गिर जाने के कारण वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल पौंटा साहिब ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Description

शहीद गनर मुकेश कुमार ने वर्ष 2015 में भारतीय सेना में भर्ती होकर देश की सेवा का प्रण लिया था। वे एक कर्तव्यनिष्ठ एवं बहादुर सैनिक थे। उनके आकस्मिक निधन से परिवार, गांव तथा क्षेत्र में शोक की लहर है।

भूतपूर्व सैनिक संघटन पौण्टा साहिब व शिलाई ने व्यक्त किया शोक..

भूतपूर्व सैनिक संगठन, पौंटा साहिब व शिलाई क्षेत्र को जैसे ही इस खबर का पता चला तुरंत सिविल हॉस्पिटल पांवटा साहिब पहुंचे, जिसमें कैप्टन नारायण बिरसानटा और कैप्टन मामराज चौहान, सचिव ओम प्रकाश चौहान और कोषाध्यक्ष इंदर सिंह ने अपना पूर्ण सहयोग किया। उन्होंने कहा कि इस दुःख की घड़ी में शोक संतप्त परिवार के साथ खड़ा है तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता है। संगठन की ओर से प्रशासन से अनुरोध है कि शहीद के परिवार को हर संभव सहायता प्रदान की जाए।

उन्होंने कहा कि शहीद का पार्थिव शरीर सिविल अस्पताल पौंटा साहिब से डॉ. YS परमार मेडिकल कॉलेज, नाहन पोस्टमार्टम के लिए रेफर किया गया है।

गनर मुकेश कुमार का अंतिम संस्कार आज दिनांक 22/05/2026 को उनके पैतृक गांव टोका नगला में पूरे सैनिक सम्मान के साथ किया जाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles