16 C
New York
Thursday, May 21, 2026

Buy now

शिक्षा में हिमाचल ने मारी बड़ी छलांग, देशभर में तीसरे स्थान पर पहुंचा प्रदेश

शिक्षा में हिमाचल ने मारी बड़ी छलांग, देशभर में तीसरे स्थान पर पहुंचा प्रदेश

कांग्रेस नेता प्रदीप चौहान बोले — सुक्खू सरकार की शिक्षा नीति से युवाओं का भविष्य हो रहा मजबूत

हिमाचल प्रदेश ने शिक्षा के क्षेत्र में देशभर में बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए राष्ट्रीय शिक्षा सूचकांक (PGI 2.0) 2024-25 में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। पिछले वर्ष 13वें स्थान पर रहने वाला हिमाचल इस बार 7 पायदान ऊपर चढ़कर देश के शीर्ष राज्यों में शामिल हो गया है। इस उपलब्धि पर कांग्रेस नेता प्रदीप चौहान ने खुशी जताते हुए मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री का आभार व्यक्त किया।

प्रदीप चौहान ने कहा कि कांग्रेस सरकार की नई शिक्षा नीति और सुधारात्मक फैसलों के कारण प्रदेश शिक्षा के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए सरकार ने सरकारी स्कूलों में गुणवत्ता सुधार, आधुनिक सुविधाओं और जवाबदेही पर विशेष ध्यान दिया, जिसका सकारात्मक परिणाम अब सामने आ रहा है।

रिपोर्ट के अनुसार हिमाचल का कुल परफॉर्मेंस ग्रेडिंग इंडेक्स स्कोर 573.8 से बढ़कर 659.2 पहुंच गया है। प्रदेश को इस बार “प्रचेष्टा-2” श्रेणी में स्थान मिला है, जो देश की दूसरी सर्वोच्च श्रेणी मानी जाती है।

शिक्षा तक पहुंच, समानता, शिक्षक प्रशिक्षण और छात्रों के लर्निंग आउटकम्स जैसे क्षेत्रों में हिमाचल ने शानदार प्रदर्शन किया है। वहीं जिला स्तर पर भी 12 में से 11 जिले उच्च प्रदर्शन वाली श्रेणी में शामिल हुए हैं।

प्रदीप चौहान ने कहा कि यह उपलब्धि केवल सरकार की नहीं बल्कि प्रदेश के शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में हिमाचल शिक्षा के क्षेत्र में देश का मॉडल राज्य बनकर उभरेगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles