30 C
New York
Wednesday, May 20, 2026

Buy now

अरिकेश जंग का चुनावी कैम्पेन चला रहा “खालिद” अब निर्दलीय प्रत्याशी परमिंदर सिंह बिट्टू की टीम में..

ऑनलाइन न्यूज़ नेटवर्क (ONN)

पांवटा साहिब के पातलियों जिला परिषद वार्ड-9 से निर्दलीय प्रत्याशी परमिंदर सिंह बिट्टू ने पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग के बेटे अरिकेश जंग के समर्थकों में बड़ी सेंधमारी की हैं। अरिकेश जंग के इस चुनावी कैम्पेन में मुख्य भूमिका निभा रहे युवा कार्यकर्ता खालिद को अपने साथ मिला लिया है, जिसे विपक्ष के प्रत्याशी के लिए बड़ी क्षति के तौर पर देखा जा रहा हैं।

खालिद उन युवाओं में से एक है जो चुनावी रणनीति बनाने, कैम्पेन चलाने व चुनावी स्टेज संभालने में माहिर हैं। खालिद के निर्दलीय प्रत्याशी परमिंदर सिंह बिट्टू के साथ जुड़ने से प्रचार-प्रसार में तेज़ी आई हैं, जिससे चुनावी रणनीति जमीनी स्तर पर दिखने लगी हैं। निश्चित तौर पर खालिद बिट्टू की जीत के लिए तुरूफ़ का इक्का साबित होगा।

बता दें कि पातलियों जिला परिषद वार्ड-9 का चुनावी मुकाबला अब दिलचस्प मोड़ पर आ पहुंचा है। दिग्गज नेता निर्दलीय प्रत्याशी परमिंदर सिंह बिट्टू ने इस सीट के सियासी समीकरण बदल दिए हैं।

गौरतलब हो कि इस सीट पर पूर्व ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी के भतीजे चरणजीत सिंह उर्फ जोगा भाजपा समर्थन से और पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग के बेटे अरिकेश जंग कांग्रेस समर्थन से मैदान में हैं। लेकिन अब बिट्टू के उतरने से त्रिकोणीय मुकाबला सामने है।

यहां भाजपा-कांग्रेस के समर्थित दोनों प्रत्याशियों पर सवाल उठ रहे हैं कि वंशवाद को बढ़ावा दिया जा रहा हैं। वंशवाद की राजनीति के खिलाफ लोग अब खुलकर सामने आने लगे है और परमिंदर सिंह बिट्टू के पक्ष में समर्थन जुटने लगा है।

बता दें कि परमिंदर सिंह बिट्टू का क्षेत्र में मजबूत जनाधार है। वह पहले BDC सदस्य रह चुके हैं और उनकी धर्मपत्नी भी जिला परिषद सदस्य रह चुकी हैं। लंबे समय से क्षेत्र में सक्रिय रहने और विकास कार्यों के चलते उन्हें जनता का अच्छा समर्थन मिल रहा है। अब पातलियों वार्ड-9 की इस हॉट सीट पर मुकाबला और कड़ा हो गया है, जहां हर प्रत्याशी अपनी जीत के लिए पूरा जोर लगा रहे है। जिसमें अभी तक परमिंदर सिंह बिट्टू का पलड़ा भारी हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles