11.3 C
New York
Friday, May 15, 2026

Buy now

पंचायत चुनाव के बीच बिना शिक्षक नहीं रहेगा कोई स्कूल, नजदीकी संस्थान से होगी तैनाती

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

शिक्षा निदेशालय ने कहा है कि 26, 28 और 30 मई 2026 को होने वाले पंचायत चुनावों में बड़ी संख्या में शिक्षकों की चुनाव ड्यूटी लगाई गई है।

पंचायतराज चुनावों के दौरान शिक्षण व्यवस्था प्रभावित न हो, इसके लिए शिक्षा निदेशालय ने सभी प्रधानाचार्यों और मुख्याध्यापकों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। निदेशालय ने कहा है कि 26, 28 और 30 मई 2026 को होने वाले पंचायत चुनावों में बड़ी संख्या में शिक्षकों की चुनाव ड्यूटी लगाई गई है। इससे कई एकल शिक्षक विद्यालयों के शिक्षकविहीन होने की आशंका है। जिन स्कूलों में केवल एक शिक्षक है या जहां सभी शिक्षकों की चुनाव ड्यूटी लगी है, वहां पास के स्कूलों से अस्थायी रूप से शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति होगी। निदेशालय ने स्पष्ट किया है कि संबंधित कॉम्प्लेक्स स्कूल के प्रधानाचार्य सुनिश्चित करेंगे कि चुनाव अवधि के दौरान किसी भी स्कूल में कम से कम एक शिक्षक रहे।

आवश्यकता पड़ने पर अन्य स्कूलों से उपयुक्त शिक्षक भेजे जाएंगे। यदि किसी क्षेत्र में उपलब्ध शिक्षकों की संख्या कम पड़ती है और सभी शिक्षकविहीन स्कूलों में व्यवस्था संभव नहीं हो पाती, तो संबंधित प्रधानाचार्य को तुरंत लिखित रूप में ब्लॉक विकास कार्यालय या उपमंडलाधिकारी कार्यालय को इसकी सूचना देनी होगी। स्कूल शिक्षा निदेशक आशीष कोहली ने प्रधानाचार्यों और मुख्याध्यापकों को निर्देश दिए हैं कि चुनाव अवधि के दौरान किसी भी परिस्थिति में स्कूल बंद न रखे जाएं और विद्यार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने दी जाए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles