12.1 C
New York
Monday, May 11, 2026

Buy now

5 दिन आंधी तूफान के साथ होगा बारिश का अलर्ट

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

हिमाचल में आगामी पांच दिनों तक मौसम के तेवर कड़े रहने वाले हैं। विभाग ने राज्य में 11 से 15 मई तक मौसम खराब रहने की चेतावनी जारी की है, जिसमें यैलो और ऑरैंज अलर्ट का दौर जारी रहेगा। 11 मई को राज्य के एक-दो स्थानों पर बिजली कड़कने के साथ आंधी चलने की संभावना है। 12 और 13 मई को एक-दो स्थानों पर ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने का अनुमान है। 14 और 15 मई को फिर से यैलो अलर्ट रहेगा।

मौसम विभाग के अनुसार, 12, 13 और 14 मई को राज्य के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी होने की प्रबल संभावना है, वहीं 11 और 15 मई को भी कुछ स्थानों पर बारिश व बर्फबारी दर्ज की जा सकती है। विशेष रूप से चम्बा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी जैसे जिलों में 12 मई को ओलावृष्टि और तेज अंधड़ की चेतावनी दी गई है।

अत्यधिक वर्षा से नमी का स्तर बढ़ने से भूस्खलन जैसी लाएगा स्थिति

राज्य में मई महीने के पहले 10 दिनों में हुई वर्षा ने आगामी मानसून के लिए भूमि में पर्याप्त नमी तैयार कर दी है, जिसका व्यापक असर आने वाले समय में देखने को मिलेगा। विशेषज्ञों का मानना है कि सामान्य से इतनी अधिक वर्षा होने के कारण जमीन के भीतर नमी का स्तर बढ़ गया है। यह नमी बरसात के दिनों में जलभराव और भूस्खलन जैसी स्थितियों को और अधिक संवेदनशील बना सकती है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles