9.2 C
New York
Friday, May 8, 2026

Buy now

दर्दनाक हादसा, स्कूल से लौट रहे 4 साल के बच्चे को बाइक ने मारी टक्कर…मौत

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के बंगाणा उपमंडल के अगलौर में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जहां पर एक बाइक सवार ने चार वर्षीय स्कूली छात्र को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में मासूम की मौत हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।

स्कूल से लौट रहा था मासूम

जानकारी के मुताबिक, मृतक बच्चे की पहचान वेदांश पुत्र संजीव कुमार निवासी तलेहड़ा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वेदांश अपनी माता के साथ स्कूल से छुट्टी के बाद घर पैदल लौट रहा था। जैसे ही वे अगलौर के पास सडक पर चल रहे थे, तभी एक मोटरसाइकिल सवार ने बच्चे को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने घायल बच्चे को तुरंत बंगाणा अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया, लेकिन जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

मामला दर्ज

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद बाइक चालक मदद करने के बजाय मौके से भाग निकला। वहीं, आसपास मौजूद एक दुकानदार ने बाइक का नंबर नोट कर लिया। एसपी सचिन हिरेमठ ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने बाइक ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles