13.1 C
New York
Wednesday, April 29, 2026

Buy now

हिमाचल में भीषण सड़क हादसा : गहरी खाई में गिरने बाद कार में लगी आग, बंद कार में झुलसे श्रद्धालु, 4 की दर्दनाक मौत..

ऑनलाइन न्यूज़ नेटवर्क (ONN)

चिंतपूर्णी-भरवाई मार्ग पर बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार श्रद्धालुओं की मौत होने की जानकारी है। बताया जा रहा है कि पंजाब के लुधियाना से आए श्रद्धालु माता चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेककर घर लौट रहे थे, तभी उनकी कार भरवाईं के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के दौरान कार खाई में गिरते समय एक सवार बाहर जा गिरा, जिसकी मौके पर ही गंभीर चोटों से मौत हो गई। वहीं, खाई में गिरने के बाद कार में अचानक आग लग गई, जिससे अंदर फंसे तीन अन्य श्रद्धालु जिंदा जल गए। हादसा इतना भयावह था कि आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए पहुंचे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

सूचना मिलते ही पुलिस और राहत टीमें मौके पर पहुंचीं और शवों को खाई से बाहर निकाला गया। पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने बताया कि हादसे के कारणों की गहन जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर वाहन के अनियंत्रित होने की बात सामने आ रही है, लेकिन अन्य सभी पहलुओं को भी खंगाला जा रहा है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles