ऑनलाइन न्यूज़ नेटवर्क (ONN)
CM सुखविंदर सिंह सुक्खू के करीबी कहे जाने वाले पांवटा साहिब से कांग्रेस नेता असगर अली के घर में BJP की राजनीतिक सर्जिकल स्ट्राइक हुई हैं। यह स्ट्राइक उनके बड़े भाई के बेटे यानी सगे भतीजे मोनू खान के भाजपा में शामिल होने के रूप में मानी जा रही हैं।
मोनू खान ने आज यानी सोमवार को 3 बजे करीब प्रेस कॉन्फ्रेंस कर शहर के वार्ड नम्बर-7 से बतौर पार्षद चुनाव लड़ने की घोषणा की। जिसके मात्र 4 घण्टे बाद ही भाजपा की यह सर्जिकल स्ट्राइक हुई हैं। जिसको लेकर शहर में कई तरह की राजनैतिक चर्चाओं का बाज़ार गर्म हैं।
पूर्व ऊर्जा मंत्री व विधायक सुखराम चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष, वरिष्ठ नेता मदन मोहन शर्मा व मंडल अध्यक्ष हितेन्द्र कुमार की उपस्थिति में मोनू खान ने भाजपा का दामन थामा हैं। निकाय चुनाव के बीच क्षेत्र में किसी कांग्रेस नेता के घर तक भाजपा का पहुंच जाना पहला तगड़ा झटका माना जा रहा हैं।
सोशल मीडिया पर की जा रही कई तरह की टिप्पणीयों के अनुसार कांग्रेस के समर्थित नेता ही अब यह कह रहे हैं कि अभी तो यह शुरुआत है..? सोशल मीडिया पर अब यह बहस लंबी होती जा रही है।
इस राजनीतिक घटना बाद कांग्रेस पार्टी समर्थक उक्त कांग्रेस नेता से सभी सरकारी पदों से तुरंत प्रभाव से इस्तीफ़ा देने की भी मांग कर रहे हैं। ग़ौर हो कि विगत दिनों ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर भी असगर अली ने भारी आपत्ति जताई थी, जिसके बाद आज की इस घटना ने उन्हें खुद को कटघरे में ला खड़ा कर दिया हैं।

