11.3 C
New York
Monday, April 27, 2026

Buy now

दुःखद : दैवीय प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में हर्ष फायरिंग दौरान डांस कर रही महिला को लगी गोली, मौत..

ऑनलाइन न्यूज़ नेटवर्क (ONN)

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रोहडू के चिड़गांव थाने के तहत एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है. यहां पर कुलगांव में देवता शालू महाराज के नवनिर्मित मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में हर्ष फायरिंग में एक युवती की मौत हो गई. यहां पर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के दौरान किसी ने गोलियां चला दी और जो कि जिगहा गांव की महिला को जा लगी. गोली लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई.

फिलहाल, आरोपी की पहचान की जा रही है. बीती रात को यह घटना पेश आई है. घटना के दौरान हजारों की भीड़ मौके पर मौजूद थी. पीड़िता की पहचान जिगहा क्षेत्र की 26 साल की रितिका बेतिया के तौर पर हुई है. रितिका के दो बच्चे हैं. जो की चिड़गांव के बकोरा की रहने वाली थी.

बताया जा रहा है कि रात को नाच गाना चल रहा था और रितिका भी मौके पर पहाड़ी गानों पर झूम रही थी. इस दौरान किसी ने गोली चला दी. उधर, सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन देव आस्था से जुड़े इस कार्यक्रम में हुए हादसे पर अधिकारी फिलहाल कुछ भी कहने से बच रहे हैं. चिड़गांव थाना के टीम जांच कर रही है और महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए रोहड़ू अस्पताल लाया जा रहा है. अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि गोली किसने चलाई, क्योंकि कार्यक्रम में कई लोग हथियारों के साथ मौजूद थे.

गौर रहे कि परंपरा के तहत देवलू बंदूकों के अलावा तलवार, डांगुरू और खुखरी जैसे पारंपरिक हथियारों के साथ नृत्य भी करते हैं.

बता दें कि कुलगांव में देवता शालू महाराज का नया मंदिर बनाया गया है. रविवार को यहां पर संघेड़ा रस्म के साथ शुरू हो गया और तीन दिवसीय भव्य आयोजन चलेगा. इस मंदिर को काष्ठकुणी शैली में बनाया गया है और निर्माण में करीब 14  साल का वक्त लगा है. वहीं, निर्माण पर लगभग पांच करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है.

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles