9.5 C
New York
Saturday, April 25, 2026

Buy now

हिमाचल में ब्रेक फेल होने से सड़क पर पलटा पिकअप, 23 लोग घायल, 2 की हालत गंभीर

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में रामपुर के पास समेज क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा पेश आया है. जहां गांव के लोग एक बोलेरो पिकअप से मेले में जा रहे थे. इस दौरान रास्ते में ब्रेक फेल होने पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया. हादसे के समय वाहन में सवार 23 लोग घायल हो गए. जिसमें दो की हालत गंभीर है.

ब्रेक फेल होना बना हादसे का कारण

जानकारी के अनुसार, यह सभी लोग कुशवा में आयोजित एक मेले में शिरकत करने जा रहे थे. जैसे ही पिकअप समेज के पास पहुंचा, अचानक वाहन की ब्रेक फेल हो गई. जिससे ड्राइवर का वाहन पर से नियंत्रण खो गया और पिकअप सड़क पर ही पलट गया. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई, जिसे सुनकर स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े.

हादसे की सूचना मिलते ही ब्रो पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया. हादसे में घायल 23 लोगों में से 21 का महात्मा गांधी चिकित्सा सेवा परिसर खनेरी में उपचार चल रहा है. उन में से 2 लोगों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए शिमला रेफर कर दिया गया है.

पुलिस की कार्रवाई

डीएसपी आनी, राजीव मेहता ने घटना की पुष्टि की है. डीएसपी ने बताया, ‘प्राथमिक जांच में हादसे का कारण पिकअप का ब्रेक फेल होना सामने आया है. पुलिस टीम अस्पताल पहुंचकर घायलों का बयान दर्ज कर रही है. घायलों की सूची तैयार की जा रही है. पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है’.

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles