10.4 C
New York
Thursday, April 23, 2026

Buy now

Sirmour : राजगढ़ सिविल अस्पताल के टॉयलेट में मिले नवजात ने खोली दरिंदगी की पोल, आरोपी फरार..

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

जिला सिरमौर के राजगढ़ के सरकारी सिविल अस्पताल में बीते कल उस समय सनसनी फैल गई, जब वहां के शौचालय में एक साढ़े पांच महीने का नवजात (भ्रूण) बरामद हुआ। शुरू में यह मामला केवल एक लावारिस भ्रूण का लग रहा था, लेकिन जब पुलिस ने कड़ियां जोड़नी शुरू की, तो इसके पीछे नाबालिग से हुई दरिंदगी की एक बेहद दर्दनाक कहानी सामने आई।

दरअसल, एक गरीब नाबालिग पेटदर्द होने के कारण सिविल अस्पताल पहुंची थी। ईलाज के इंतजार के दौरान वह शौचालय गई, जहां उसका गर्भपात हो गया। घबराहट और डर के मारे वह बिना किसी को कुछ बताए अस्पताल से गायब हो गई। अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब CCTV फुटेज खंगाले, तो किशोरी की पहचान हुई। पुलिस ने बिना समय गंवाए उसे ट्रैक किया और जब उससे पूछताछ हुई, तो जो सच सामने आया उसने हर किसी के रोंगटे खड़े कर दिए।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। लोक-लाज के डर से उसने यह बात सबसे छिपाए रखी, लेकिन इसी दौरान वह गर्भवती हो गई। अस्पताल में अचानक हुई इस घटना ने उस छिपे हुए राज को सबके सामने ला दिया।

DSP राजगढ़ विद्या चंद नेगी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पोक्सो (POCSO) एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पीड़िता नाबालिग है, इसलिए उसकी गोपनीयता का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। उन्होंने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए टीमें लगा दी गई हैं और जल्द ही वह सलाखों के पीछे होगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles