28.7 C
New York
Friday, July 31, 2026

Buy now

प्रदेश में गर्मी ने दिखाए तेवर, दो दिन बाद फिर बदलेगा माैसम, बारिश का यैलो अलर्ट जारी

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

हिमाचल में मौसम के मिजाज में तल्खी आ गई है। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बुधवार को तापमान में बढ़ौतरी दर्ज की गई, जिससे मैदानी इलाकों के साथ-साथ पहाड़ी क्षेत्रों में भी गर्मी का अहसास बढ़ने लगा है। मौसम केंद्र शिमला द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार प्रदेश के अधिकतर स्टेशनों पर अधिकतम तापमान सामान्य से काफी ऊपर पहुंच गया है। ऊना में भीषण गर्मी दर्ज की गई, जहां पारा 38 डिग्री के पार पहुंच गया। बुधवार को ऊना जिला प्रदेश में सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री सैल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Description

इसके अलावा अन्य प्रमुख शहरों में भी गर्मी का प्रभाव देखने को मिला, जिसमें कांगड़ा में 35.2, सुंदरनगर में 35, बरठीं में 34.7, मंडी में 34.4, भुंतर में 33 डिग्री रिकार्ड किया गया। आमतौर पर ठंडे रहने वाले इलाकों में भी पारा चढ़ने से गर्मी महसूस की जा रही है। शिमला में अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4 डिग्री अधिक है। इसी तरह कल्पा में तापमान सामान्य से 7.2 डिग्री की भारी बढ़त के साथ 25.3 डिग्री तक पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में औसत अधिकतम तापमान में 1.1 डिग्री की वृद्धि हुई है।

Description

25 से बदलेगा मौसम, आंधी-तूफान और बारिश का यैलो अलर्ट जारी

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश में 25 अप्रैल से मौसम के मिजाज में बड़े बदलाव का पूर्वानुमान जताया है। विभाग ने 25 और 26 अप्रैल को प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और तेज हवाओं को लेकर यैलो अलर्ट जारी किया है। एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ 23 अप्रैल की रात से सक्रिय हो रहा है, जिसका व्यापक असर 25 अप्रैल को पूरे प्रदेश में देखने को मिलेगा। 24 अप्रैल से उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी और बारिश शुरू हो सकती है, जबकि 25 अप्रैल को मैदानी व मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में झमाझम बारिश की संभावना है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles