20.9 C
New York
Friday, April 17, 2026

Buy now

Sirmour: छोटा चौंक में आग के बाद हरकत में विभाग, 2 घंटे में बहाल होगी बिजली

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

छोटा चौक में आज तड़के एक बड़ा हादसा टल गया। सुबह करीब 3 बजे बिजली के खंभों में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की सतर्कता और दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई की बदौलत समय रहते आग पर काबू पा लिया गया।

बिजली बोर्ड के फोरमेन जय प्रकाश ने जानकारी दी कि उन्हें सुबह करीब 3:25 बजे आग लगने की सूचना मिली। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए विभाग ने तुरंत बिजली की सप्लाई काट दी, ताकि आग को फैलने से रोका जा सके।

प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग लगने का मुख्य कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक, बिजली की तारों पर बंदरों के कूदने की वजह से तारें आपस में टकरा गईं, जिससे निकली चिंगारी ने देखते ही देखते आग का रूप धारण कर लिया।

इस अग्निकांड के कारण नाहन के छोटा चौक से लेकर बस स्टैंड वाली घाटी तक के क्षेत्र में बिजली गुल हो गई है। विभाग के कर्मचारियों की टीम मौके पर मुस्तैदी से मरम्मत कार्य में जुटी हुई है। फोरमेन ने आश्वासन दिया है कि अगले 2 घंटों के भीतर प्रभावित क्षेत्रों में बिजली की आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

विद्युत विभाग के एसडीओ (SDO) संतोष कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि इस हादसे में विभाग को काफी आर्थिक नुकसान पहुंचा है। अनुमान के मुताबिक, आग लगने से लगभग 50,000 से 60,000 रुपये के उपकरणों और तारों का नुकसान हुआ है। राहत की बात यह रही कि समय रहते बिजली कट जाने से कोई जनहानि नहीं हुई और रिहायशी इमारतों तक आग पहुंचने से पहले ही उस पर नियंत्रण पा लिया गया।

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles