ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के अंब में एक HRTC बस हादसे का शिकार हुई है. मुबारिकपुर-भरवाई मार्ग पर घेबट बेहड़ में रविवार दोपहर को यह हादसा हुआ है. निगम की बस के ब्रेक फेल हो गए और फिर बस अनियंत्रित होकर पहाड़ी से जा टकराई. हादसे में 12 लोग घायल हुए हैं.
मुबारिकपुर-भरवाई मार्ग पर घेबट बेहड़ में रविवार दोपहर को यह हादसा हुआ है. हालांकि, चालक ने बस को खाई में गिरने से बचाते हुए पहाड़ी से टकराकर रोक दिया. इस दौरान पास खड़ी एक कार भी चपेट में आ गई और उसे भी नुकसान पहुंचा हैं.
जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर को धर्मशाला से होशियारपुर जा रही बस में 50 यात्री सवार थे. इस दौरान सिद्ध चलेहड़ के पास अचानक चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया औऱ ब्रेक फेल हो गए. इस दौरान ढाबे के बाहर खड़ी कार भी बस की चपेट में आ गई और उसे भी नुकसान पहुंचा है. बताया जा रहा है कि घटना के दौरान सवारियों में अफरा तफरी मच गई. हालांकि, चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बड़ा नुकसान होने से बचा लिया.
उधर, हादसे के तीन घायलों का सिविल अस्पताल अंब में भर्ती करवाया गया है. वहीं, मामूली घायल यात्रियों को प्राथमिक उपचार दिया गया. गंभीर रूप से घायलों की पहचान अश्विनी (33) देहरा (कांगड़ा), राकेश कुमार (44) लगबल्याना और विनोद बगली, कांगड़ा के रूप में हुई है. फिलहाल, अंब पुलिस हादसे की जांच में जुट गई है.

