26.1 C
New York
Wednesday, April 15, 2026

Buy now

दुःखद : रोनहाट के पास गाड़ी गिरी खड्ड में, युवक की मौत, पिता की राह ताकते रह गए दो मासूम..

ऑनलाइन न्यूज़ नेटवर्क (ONN)

जिला सिरमौर के गिरिपार में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं, रोनहाट के पेट्रोल पंप के पास आज सुबह फिर हादसा पेश आया हैं। गाड़ी खाई में सीधे भंगाल खड्ड में जा गिरी। स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल युवक को सड़क तक पहुंचाया गया।

बताया जा रहा है कि उपचार के लिए पहले CHC रोनहाट पहुंचाया गया फिर वहां से शिलाई ले गए, लेकिन बीच रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान शरोग निवासी अजय धीमान के तौर पर हुई है। शिलाई अस्पताल में पोस्टमार्टम हुआ हैं। जिसके बाद शव अंतिम दाह संस्कार के लिए परिजनों को सौप दिया गया हैं।

शरोग निवासियों के मुताबिक युवक की उम्र करीब 35 वर्ष थी और उसके दो बच्चे भी हैं..दोनों बच्चे पिता की राह ताकते रहे, लेकिन बाद में बिलखते रह गए। परिजनों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अजय पेंटर तो था ही, बजंतरी का भी काम करता था। काश, इस सड़क पर पैरापिट, क्रैश बैरियर होते तो जान बच सकती थी। रोनहाट और इसके आसपास की सड़कों में हाल ही में कई हादसे हो चुके हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles