2.5 C
New York
Thursday, April 9, 2026

Buy now

हिमाचल में गैस सिलेंडर के लिए जारी हुआ नया हेल्पलाइन नंबर, डायल करें यह टोल-फ्री नंबर

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए एक नया कदम उठाया है। अब रसोई गैस सिलिंडर से जुड़ी किसी भी परेशानी या शिकायत के लिए लोग टोल-फ्री नंबर 1967 पर संपर्क कर सकते हैं।

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के निदेशक कुमुद सिंह की अध्यक्षता में शिमला में हुई एक समीक्षा बैठक के दौरान यह नंबर जारी किया गया। बैठक में प्रदेश में गैस की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

विभाग ने प्रदेश में गैस की कालाबाजारी और गलत इस्तेमाल को रोकने के लिए सख्ती बढ़ा दी है। हाल ही में किए गए 2000 से अधिक निरीक्षणों में नियमों का उल्लंघन करने पर 85 गैस सिलिंडर जब्त किए गए हैं। साथ ही, पेट्रोल और डीजल की जमाखोरी रोकने के लिए भी लगातार चेकिंग की जा रही है। पारदर्शिता बनाए रखने के लिए अब उपभोक्ताओं को ऑनलाइन बुकिंग और ओटीपी (OTP) के जरिए ही सिलिंडर दिए जा रहे हैं।

इसके अलावा, सरकार ने सीमावर्ती इलाकों में काम करने वाले प्रवासी मजदूरों का भी ध्यान रखा है। उनके लिए 5 किलो वाले छोटे सिलिंडर उपलब्ध कराने की विशेष व्यवस्था की गई है। अधिकारियों के अनुसार, प्रदेश में वर्तमान में गैस और ईंधन का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और वितरण प्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी बनाया गया है। इस बैठक में विभाग के संयुक्त निदेशक और सभी जिलों के नियंत्रक भी शामिल हुए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles