13.1 C
New York
Monday, April 6, 2026

Buy now

Sirmour : पंचायत चुनाव की गिनती शुरू, जिले की 8 पंचायत समिति, 273 ग्राम पंचायत व 17 जिला परिषद वार्डो का आरक्षण रोस्टर जारी, देखें लिस्ट..

ऑनलाइन न्यूज़ नेटवर्क (ONN)

हिमाचल प्रदेश पंचायत चुनाव की गिनती अब शुरू हो गई है। जिला सिरमौर की आठ पंचायत समितियां, 273 ग्राम पंचायतों और 17 जिला परिषद वार्डों के लिए सोमवार को उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने आरक्षण रोस्टर जारी कर दिया।

जिला सिरमौर में 14 नई पंचायत का गठन हुआ है। पिछले चुनाव में जिला सिरमौर में 259 पंचायतें थीं, अब 14 नई पंचायतों को मिलाकर 273 हो गई हैं। नई पंचायतों के गठन के बाद अब पांवटा साहिब विकास खंड में 49 पंचायतें, पच्छाद में 35, राजगढ़ में 34, संगड़ाह में 39, नाहन में 28, ददाहु में 26, शिलाई में 37 तथा तिलोरघार में 25 पंचायतें होंगी। इसके साथ ही जिला सिरमौर में दो नए ब्लॉक तिलोरधार व ददाहू भी बने हैं, जिनमें 15-15 पंचायत समिति के वार्ड बनाए गए हैं। वहीं पच्छाद, नाहन, राजगढ़, शिलाई व संगडाह पंचायत समिति में भी अब 15-15 वार्ड होंगे। जबकि पांवटा साहिब पंचायत समिति में 35 वार्ड है।

बीडीसी अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण रोस्टर..

नाहन, शिलाई और तिलोरधार पंचायत समिति अध्यक्ष पद ओपन रखा गया है। पांवटा साहिब पंचायत समिति अध्यक्ष पद अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित किया गया। संगड़ाह पंचायत समिति का पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया है। पच्छाद पंचायत समिति का पद महिला के लिए आरक्षित है। ददाहु और राजगढ़ पंचायत समिति अध्यक्ष पद अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित किया गया है।

वहीं, जिला सिरमौर के 17 जिला परिषद सदस्यों के वार्डों का आरक्षण भी जारी कर दिया गया है। जिला परिषद अध्यक्ष के पद का आरक्षण शिमला से जारी होगा। जिला परिषद वार्ड नंबर एक नौहराधार अनुसूचित जाति, वार्ड नंबर 2 दानाघाटों महिला, वार्ड नंबर 3 रास्त, वार्ड नंबर 4 शिलाई व वार्ड नंबर 5 टटियाना ओपन है। वार्ड नंबर 6 सतौन महिला, वार्ड नंबर 7 भगानी अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, वार्ड नंबर 8 भाटावाली अन्य पिछड़ा वर्ग, वार्ड नंबर 9 पातलियों ओपन, वार्ड नंबर 10 धौलाकुआं महिला, वार्ड नंबर 11 बनकला महिला, वार्ड नंबर 12 त्रिलोकपुर ओपन,
वार्ड नंबर 13 ददाहु अनुसूचित महिला, वार्ड नंबर 14 सराहां महिला, वार्ड नंबर 15 लाना भलटा, वार्ड नंबर 16 करगाणु और वार्ड नंबर 17 नेरी कोटली अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित किया गया है।

यहाँ देखें जिलेभर की लिस्ट..

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles