5.5 C
New York
Friday, April 3, 2026

Buy now

हिमाचल में अचानक गायब हुई मां-बेटी और ननद, इस जिले में 3 महीने में 110 महिलाएं लापता

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

हिमाचल प्रदेश में एक साथ मां-बेटी और ननद के लापता होने से लोगों में दहशत का माहौल है. रहस्यमयी गुमशुदगी का ये मामला मंडी जिले के उपमंडल गोहर से सामने आया है. यहां 23 साल की एक महिला अपनी 11 माह की बच्ची और 13 साल की ननद को साथ लेकर अचानक लापता हो गई है. वहीं, इस घटना के बाद से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में सनसनी का माहौल है.

मायके जाने के लिए निकली थी घर से

डीएसपी मंडी दिनेश कुमार ने बताया कि कटवानी कटवाड्डी की रहने वाली 23 वर्षीय निशा कुमारी मंगलवार शाम को अपने मायके जाने की बात कहकर घर से निकली थी. उस समय उसके साथ उसकी 11 महीने की बेटी और 13 साल की ननद भी मौजूद थी, लेकिन उसके बाद तीनों ही कहां गई, इसका कोई भी सुराग नहीं लग पाया है. जब तीनों निशा के मायके नहीं पहुंची तो परिजनों ने अपने स्तर पर उनकी तलाश की. रिश्तेदारों से पूछताछ की गई और संभावित जगहों पर ढूंढा गया, लेकिन कहीं से भी कोई जानकारी नहीं मिल सकी. घर से निकलने के बाद निशा कुमारी का मोबाइल भी बंद आ रहा था, जिससे परिजनों की चिंता और बढ़ गई. जिसके बाद परिजनों ने बुधवार को गोहर पुलिस थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई.

महिला के लापता होने की सूचना दर्ज कर ली गई है और पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है. संभावित स्थानों पर छानबीन की जा रही है तथा तकनीकी सहायता से भी सुराग जुटाने का प्रयास जारी है.” – दिनेश कुमार, डीएसपी मंडी

3 महीने में लापता हुई 110 महिलाएं

बता दें कि मंडी जिले में पहले भी कई महिलाओं के लापता होने के मामले सामने आए हैं. जिससे स्थानीय लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ गई है. एसपी मंडी विनोद कुमार ने बताया कि बीते तीन महीनों में मंडी जिले में 110 महिलाएं अचानक घर से लापता हो गईं. पुलिस ने जब मामले में सर्च ऑपरेशन शुरू किया तो 110 में से 86 लापता महिलाओं को पुलिस ने ट्रेस कर लिया है और परिवार के हवाले कर दिया गया है. हालांकि अभी भी 24 महिलाएं लापता हैं, जिन्हें दिन रात एक कर पुलिस ढूंढने में लगी हुई है, लेकिन अभी तक उनका कोई सुराग हाथ नहीं लगा है और न ही पुलिस अभी तक उन्हें ट्रेस कर पाई है.

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles