9.4 C
New York
Saturday, March 21, 2026

Buy now

Himachal: कॉलेजों में बड़ा फेरबदल! 20 प्रधानाचार्यों, असिस्टैंट व एसोसिएट प्रोफैसरों के तबादला आदेश जारी

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

प्रदेश सरकार ने काॅलेजों में कार्यरत 20 प्रधानाचार्यों, असिस्टैंट व एसोसिएट प्रोफैसरों के तबादला आदेश जारी किए गए हैं। इस संबंध में उच्च शिक्षा विभाग की ओर से अधिसूचना जारी हुई है। अधिसूचना के अनुसार प्रधानाचार्यों, असिस्टैंट व एसोसिएट प्रोफैसरों को नए स्थान पर तैनाती दी गई है। विभाग ने सभी संबंधित प्रिंसीपल्स और प्रोफैसरों को निर्देश दिए हैं कि वे तुरंत अपने नए तैनाती स्थल पर कार्यभार संभालें और उचित माध्यम से अपनी ज्वाइनिंग रिपोर्ट विभाग को प्रेषित करें।

आदेशों के अनुसार शालिनी को नालागढ़ से सोलन काॅलेज, अनुराधा को पालमपुर काॅलेज से नालागढ़ काॅलेज, अनुज कुमार को नालागढ़ काॅलेज से पालमपुर काॅलेज, लीना शर्मा को दौलतपुर चौक काॅलेज से बासा काॅलेज, सुरेश कुमार को चायल कोटी काॅलेज से ठियोग काॅलेज, रितु जस्वाल को चिंतपूर्णी काॅलेज से बीटन काॅलेज, रिचा शर्मा को चिंतपूर्णी काॅलेज से ऊना काॅलेज, निधि शर्मा को दौलतपुर चौक काॅलेज से हरोली काॅलेज, रजनी भारद्वाज को बिलासपुर काॅलेज से घुमारवीं काॅलेज, वासुदेव को घुमारवीं काॅलेज से बिलासपुर काॅलेज, गितिका ठाकुर को राजगढ़ कॉलेज से सोलन काॅलेज और अंकुर सूद को सोलन काॅलेज से राजगढ़ काॅलेज तबदील किया है।

इसके अलावा राजेश कुमार को आरकेएमवी काॅलेज से ठियोग काॅलेज, निधि को ठियोग काॅलेज से आरकेएमवी शिमला, सुभाष चंद को हरिपुर गुलेर काॅलेज से सुबाथू काॅलेज, मृणालिनी कश्यप को चौड़ा मैदान शिमला कॉलेज (कोटशेरा) से कंडाघाट काॅलेज, अंशु कौशल को कंडाघाट काॅलेज से चौड़ा मैदान शिमला काॅलेज (कोटशेरा), सत्यनारायण स्नेही को ठियोग काॅलेज से संजौली काॅलेज शिमला, अरुण कुमार को संजौली कालेज शिमला से ठियोग काॅलेज और प्रकाश चंद को लडभड़ोल काॅलेज से जोगेंद्रनगर काॅलेज भेजा गया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles